{"_id":"5ce67dd4bdec220791792451","slug":"actor-prakash-raj-comment-on-his-defeat-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में हार से झुंझलाए प्रकाश राज ने किया ट्वीट- 'मोदी की जीत मेरे मुंह पर करारा तमाचा है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोकसभा चुनाव में हार से झुंझलाए प्रकाश राज ने किया ट्वीट- 'मोदी की जीत मेरे मुंह पर करारा तमाचा है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 23 May 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
prakash raj
लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है । रुझान से साफ है कि एक बार फिर देश में बीजेपी की सत्ता होगी । नतीजों के आने से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है । इसी बीच बेंगलुरु सेंट्रल (Bengaluru) से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है ।
Trending Videos
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाले प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे गाल पर जोरदार तमाचा...और भी ट्रोल, बेइज्जती, और गालियां आई हैं, फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा, सेक्युलर भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरू हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जय हिंद ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
प्रकाश राज आगे लिखते हैं, 'सेक्युलर इंडिया के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी । एक कठिन सफर की शुरुआत हो चुकी है ।' प्रकाश राज ने उनका साथ देने वालों को धन्यवाद भी किया । बता दें कि प्रकाश राज (Prakash Raj) ने बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
a SOLID SLAP on my face ..as More ABUSE..TROLL..and HUMILIATION come my way..I WILL STAND MY GROUND ..My RESOLVE to FIGHT for SECULAR INDIA will continue..A TOUGH JOURNEY AHEAD HAS JUST BEGUN ..THANK YOU EVERYONE WHO WERE WITH ME IN THIS JOURNEY. .... JAI HIND
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 23, 2019
प्रकाश राज
प्रकाश राज मौजूदा चुनाव में एंटी बीजेपी स्टैंड लिया और बीजेपी का विरोध करने वाले दलों और उम्मीदवारों का साथ दिया था। बिहार के बेगूसराय में प्रकाश राज कन्हैया कुमार के लिए कैम्पेन करने भी गये थे। दिल्ली में उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन
प्रकाश राज
प्रकाश राज, मोदी सरकार (Modi Government) के प्रमुख आलोचक रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए ट्वीट भी किया था । इसके साथ ही प्रकाश राज (Prakash Raj) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधा था ।