सब्सक्राइब करें

बंगलुरू हिंसा पर आया प्रकाश राज का बयान, बोले- 'जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 13 Aug 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
actor prakash raj reaction on Bengaluru Violence says I strongly condemn this Religious fanaticism
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में कांग्रेस विधायक के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 से अधिक पुलिस वाले घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।  

Trending Videos
actor prakash raj reaction on Bengaluru Violence says I strongly condemn this Religious fanaticism
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बंगलुरू हिंसा पर ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'बंगलुरू में हुई घटना बर्बरता है और कुछ नहीं। मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं। इसे उकसाने वालों और जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। एक समाज के तौर पर हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor prakash raj reaction on Bengaluru Violence says I strongly condemn this Religious fanaticism
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान अय्यूब ने भी जताई नाराजगी
बता दें कि प्रकाश राज के अलावा जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट में लिखा था, ' बेंगलुरू में हुए दंगे की खबर मिली। पूरा देश जाहिलों से भर गया है क्या? फिर एक बार दंगाई धर्म के ठेकेदार बने। मैं नहीं जानता कि फेसबुक पर क्या पोस्ट थी और न ही जानना चाहता हूं। यह सीधे तौर पर गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।'
 

actor prakash raj reaction on Bengaluru Violence says I strongly condemn this Religious fanaticism
बंगलूरू हिंसा - फोटो : pti

110 लोगों की गिरफ्तारी
बंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि बंगलुरू के पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया साथ ही कथित सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की है। 

विज्ञापन
actor prakash raj reaction on Bengaluru Violence says I strongly condemn this Religious fanaticism
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सीएम येदियुरप्पा ने कहा, पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास और डीजे हाली पुलिस थाने पर हमला और दंगे निंदनीय हैं।' उन्होंने कहा, 'अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए हर संभव कार्रवाई की है।' उन्होंने कहा कि पुलिस, मीडियाकर्मी और आम नागरिक पर हमला अक्षम्य है। सरकार ऐसी हरकतें बर्दाशत नहीं करेगी।

जन्मदिन पर करीना ने सारा अली खान को दिया ऐसा सरप्राइज, खूब हो रही है चर्चा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed