{"_id":"5d32635b8ebc3e6ceb430fb8","slug":"actor-rajendra-kumar-birthday-special-haunted-bungalow-that-made-a-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 'भुतहा' बंगले ने राजेंद्र कुमार को बनाया था सुपरस्टार, बॉलीवुड के थे सबसे अमीर एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: 'भुतहा' बंगले ने राजेंद्र कुमार को बनाया था सुपरस्टार, बॉलीवुड के थे सबसे अमीर एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rajendra Kumar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर टैलेंट हो तो इंसान क्या हासिल नहीं कर सकता ? लेकिन कई बार ये टैलेंट भी काम नहीं आता और फिर आपको किसी करिश्मे का इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही करिश्मा हुआ था जुबली कुमार यानि एक्टर राजेंद्र कुमार के साथ। राजेंद्र कुमार ने स्टारडम की जो ऊंचाइयां छूईं वो आज तक कोई नहीं छू पाया। क्या आप जानते हैं कि इनकी सफलता की वजह एक भुतहा बंगला था? 20 जुलाई 1929 को जन्में राजेंद्र कुमार का आज जन्मदिन है, चलिए इस मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ा ये किस्सा...
2 of 6
Rajendra Kumar
- फोटो : Social Media
ये उन दिनों की बात है जब राजेंद्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में लगे हुए थे। वो कई फिल्में कर चुके थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी वहीं दूसरी ओर वो अपने परिवार के लिए बड़े घर की तलाश भी कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें कार्टर रोड पर स्थित एक बंगले के बारे में बताया। राजेंद्र कुमार को वो बंगला पसंद आ गया लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उस बंगले को खरीद पाते। वो और परेशान हो गए, लेकिन कहते हैं कि भगवान एक रास्ता बंद करता है तो दूसरा खोल भी देता है।
3 of 6
Rajendra Kumar
- फोटो : Social Media
राजेंद्र कुमार के साथ भी यही हुआ। निर्देशक बी आर चोपड़ा के रूप में उन्हें उम्मीद की एक किरण नजर आई। बी आर चोपड़ा ने राजेंद्र कुमार को एक फिल्म के लिए एडवांस में पैसे दे दिए और साथ में दो फिल्मों का ऑफर भी। उन पैसों से राजेंद्र कुमार ने कार्टर रोड वाला वो बंगला खरीद लिया। सभी ने राजेंद्र को वो बंगला खरीदने के लिए मना किया और चेतावनी भी दी। उस बंगले के बारे में कहा जाता था कि वो भुतहा है और वहां भूतों का निवास है...लेकिन राजेंद्र नहीं माने। ना जाने क्यों उनका मन उस बंगले से हट ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजेंद्र कुमार
कई लोगों ने राजेंद्र को चेताया कि ये बंगला उनके लिए अच्छा नहीं यहां से आवाजें भी आती हैं औऱ कई लोग यहां से भाग चुके है लेकिन राजेंद्र कुमार मानों उस बंगले के मोह में इतना फंस चुके थे कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उसके बाद जो हुआ वो तो इतिहास ही बन गया। इस बंगले में रहने के दौरान राजेंद्र कुमार के करियर में करिश्माई उछाल आया और वो एक बाद एक कई हिट फिल्में देते गए।
विज्ञापन
5 of 6
राजेंद्र कुमार
राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। राजेंद्र कुमार उस वक्त सबसे अमीर स्टार बन गए थे। हालांकि कुछ वक्त बाद ही राजेंद्र कुमार के दौड़ते करियर में अचानक ही ब्रेक लग गया और उन्होंने सपोर्टिंग रोल की तरफ अपना रुख कर लिया। आगे कुछ ऐसे हालात बने कि राजेंद्र कुमार कुमार को अपना वो बंगला बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।