{"_id":"5d32c59b8ebc3e6cb5684212","slug":"first-day-box-office-collection-of-the-lion-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन सुनाई दी 'द लॉयन किंग' की दहाड़, इतने करोड़ रुपये का किया कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले ही दिन सुनाई दी 'द लॉयन किंग' की दहाड़, इतने करोड़ रुपये का किया कलेक्शन
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Scar in The Lion King
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में अपनी दहाड़ सुना दी है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा की ओपनिंग ली है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हिंदी भाषा क्षेत्रों के दो सबसे बड़े वितरण क्षेत्रों दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब में हुआ है। फिल्म के भारत में पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान लगाया गया, लेकिन इसने पहले दिन इससे 30 फीसदी ज्यादा की कमाई की।
2 of 5
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार निर्देशक जॉन फैर्व्यू की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में रिलीज के पहले दिन 13 करोड़ 17 लाख रुपये की कुल कमाई की। थिएटर के खर्चे आदि निकालने के बाद इसकी नेट कमाई भी पहले दिन 11 करोड़ छह लाख रुपये की रही। फिल्म का कारोबार शनिवार औऱ रविवार को और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण को इसमें शाहरुख खान, आर्यन खान के अलावा श्रेयस तलपडे और संजय मिश्रा की आवाजों का बहुत फायदा मिलता दिख रहा है।
3 of 5
the lion king
- फोटो : social media
फिल्म द लॉयन किंग ऐसी पहली हॉलीवुड फिल्म भी रही जिसने रिलीज से एक दिन पहले ये फिल्म देश के चुनिंदा दर्शकों को दिल्ली—यूपी और ईस्ट पंजाब के वितरण क्षेत्रों में दिखाई। देश के प्रमुख दैनिक अमर उजाला और डिजनी स्टूडियो के सहयोग से ये फिल्म रिलीज से पहले लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़ और नोएडा में अमर उजाला के पाठकों को दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
the lion king
- फोटो : social media
फिल्म द लॉयन किंग दुनिया के दूसरे देशों में भी अपनी कामयाबी का डंका बजाने में कामयाब रही है। फ्रांस, जर्मनी, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फिल्म साल की एवेंजर्स एंडगेम के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। चीन में ये फिल्म हफ्ता भर पहले रिलीज हुई और वहां ये अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन फैर्व्यू के निर्देशन में बनी फिल्म द लॉयन किंग शुक्रवार को भारत के 2140 स्क्रीन्स में रिलीज हुई। फिल्म के पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार करने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन पहले दिन के आंकड़े इस अनुमान से कहीं ज्यादा हैं। फिल्म भारत से एक हफ्ता पहले चीन में रिलीज हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।