विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनीं हुई है। सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन इस बीच अनुष्का के को-एक्टर रणबीर कपूर ने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा।
हाथों में मेहंदी लगाकर ये एक्टर करता रहा इंतजार, उधर अनुष्का ने कर ली विराट से शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो रणबीर कपूर सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं लेकिन ट्विटर पर वह अपने फैंस क्लब के जरिए लाइव आए और अपने फैंस के सभी सवालों के जवाब भी दिए। ऐसे में फैंस रणबीर कपूर से अनुष्का के बारे में सवाल ना पूछे कैसे हो सकता है लेकिन रणबीर ने भी अपनी हाजिर जवाबी से सभी को अपना कायल कर दिया।
I felt sad because I had no idea about it but I felt happy because I’ve never seen her so happy and beautiful https://t.co/WxVXilNBlJ
दरअसल, फैंस ने रणबीर से विराट और अनुष्का की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा , 'मुझे दुख हुआ क्योंकि मुझे इस बारे में पता नहीं था। पर मुझे खुशी भी है क्योंकि इससे पहले मैंने अनुष्का को इतना खुश और खूबसूरत नहीं देखा।' इसके बाद रणबीर ने कहा, 'मैं तो अपने हाथों में मेहंदी लगाए बैठा था लेकिन उन लोगों ने मुझे नहीं बुलाया।'
I was waiting to attend with Mehendi on my hands but they didn't call me :(
बता दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था। जिसमें अनुष्का, रणबीर कपूर को छोड़कर फवाद खान से शादी कर लेती हैं और रणबीर हाथों में मेहंदी लगाकर 'चन्ना मेरेया' गाना गाते हुए दिखाई देते हैं।