फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' पर अब राजघराना करेगा फैसला, 27 दिसंबर को हो सकता है बड़ा ऐलान

Sat, 23 Dec 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 23 Dec 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
padmavati special screening in mumbai for mewar royal family
Padmavati

लगातार विवादों में रही फिल्म 'पद्मावती' को रिलीज करने के लिए फिर से कवायद शुरू हो गई है। पहले इस फिल्म को एक दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन करणी सेना के लगातार विरोध के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई।



पढ़ें: पहले ही दिन हाउसफुल रही 'टाइगर जिंदा है', विरोध के बावजूद की छप्परफाड़ कमाई

padmavati special screening in mumbai for mewar royal family

रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 दिसंबर को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा सकती है। स्क्रीनिंग में मेवाड़ राजघराने को फिल्म दिखाई जाएगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट के प्रमुख प्रसून जोशी ने गुरुवार को मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह को पद्मावती देखने का न्योता भेजा है।

padmavati special screening in mumbai for mewar royal family
Padmavati

कई राजपूत संगठनों का आरोप है कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है जिस वजह से वह फिल्म का लगातार विरोध कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य किरदार दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह निभा रहे हैं। बता दें कि दीपिका फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं इस वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
padmavati special screening in mumbai for mewar royal family

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्‍म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म मार्च में रिलीज हो सकती है। इससे पहले सरकार ने सोमवार को जानकारी दी थी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अब तक फिल्म ‘पद्मावती’ को देश में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र नहीं दिया है।

विज्ञापन
padmavati special screening in mumbai for mewar royal family
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ‘पद्मावती’ के 3डी संस्करण का प्रमाणन संबंधी आवेदन 28 नवंबर 2017 को सीबीएफसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed