{"_id":"5a3e01c64f1c1b87698c342e","slug":"box-office-collection-first-day-tiger-zinda-hai-becomes-number-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'टाइगर जिंदा है', एक दिन में मालामाल हो गए सलमान-कटरीना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'टाइगर जिंदा है', एक दिन में मालामाल हो गए सलमान-कटरीना
Sat, 23 Dec 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger zinda hai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने जहां दर्शकों को भारी निराश किया था तो वहीं 'टाइगर जिंदा है' से सलमान ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया। ऐसा केवल हम नहीं कह रहे हैं बल्कि फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड्स भी बोल रहे हैं। जी हां, आप भी पहले दिन के आंकड़े जानकर हैरान रह जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं दुनिया भर में करीब 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई की थी।
3 of 5
tiger zinda hai
भारत में करीब 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ ओपनिंग हुई है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 24 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और वहां इसने करीब 1.01 करोड़ रुपए, वहीं न्यूजीलैंड में फिल्म को 19 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और वहां फिल्म ने करीब 38.54 लाख रुपए की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tiger zinda hai
इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की गई। एक्टर्स सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, वहीं अब मुंबई में भी दोनों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के लिए एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
बॉलीवुड के 'दबंग खान' के खिलाफ दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस बीच मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगा है।टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के भीतर दिल्ली और मुंबई पुलिस आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।