{"_id":"5f194d3087d93f366067a60f","slug":"actor-ranjeet-opens-up-on-nepotism-says-i-was-offered-sholay-but-role-went-to-someone-else","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वंशवाद और पक्षपात की बहस में अब आया 'शोले' और 'सिलसिला' का नाम, मशहूर विलेन रंजीत ने सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वंशवाद और पक्षपात की बहस में अब आया 'शोले' और 'सिलसिला' का नाम, मशहूर विलेन रंजीत ने सुनाया दुखड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रंजीत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
70 और 80 के दशक के जाने- माने खलनायक रंजीत ने भी हिंदी सिनेमा में चल रही वंशवाद और पक्षपात जैसे मुद्दों पर मौजूदा बहस पर अपनी राय दी है। उन्होंने बताया है कि वंशवाद तो हमेशा से ही इस इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म 'शोले' में उन्हें एक किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह किरदार किसी दूसरे कलाकार के खाते में चला गया।
2 of 5
रंजीत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही पक्षपात, वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दों पर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। इसमें टीवी और हिंदी फिल्मों के भी कई कलाकार अपना अपना पक्ष रख चुके हैं। रंजीत ने भी अपनी राय देते हुए कहा कि वंशवाद और पक्षपात जैसी चीजें तो उनके समय में भी थीं। उन्होंने कहा, 'वंशवाद तो हमेशा इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहा है, इसी वजह से शुरुआत से ही खूब खींचतान भी रही है।'
3 of 5
शोले फिल्म
अपनी बात जारी रखते हुए रंजीत ने कहा, 'मुझे याद है कि फिल्म 'सिलसिला' में परवीन बाबी को एक किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन, निर्माताओं को लगा कि इस किरदार में जया बच्चन ज्यादा बेहतर लगेंगी। इसलिए, उन्होंने वह किरदार जया बच्चन को दे दिया। मुझे यह भी याद है कि डैनी को फिल्म 'शोले' में एक किरदार के लिए चुना गया था। लेकिन, उस वक्त वह बहुत व्यस्त थे इसलिए उन्होंने वह किरदार नहीं किया। फिर वह किरदार मुझे मिला। लेकिन, मैंने वह किरदार करने से मना कर दिया क्योंकि डैनी मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। फिर वह किरदार किसी और के खाते में चला गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंजीत
- फोटो : twitter
रंजीत कहते हैं कि ऐसी चीजें तो हमेशा से होती रही हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी ग्रुप में नहीं थे लेकिन उनके संबंध लोगों से बहुत अच्छे थे। उन्होंने लगभग हर किसी से प्यार पाया है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
बता दें कि पिछले महीने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वंशवाद, पक्षपात, गुटबाजी जैसे मुद्दों पर चर्चाएं हो रही हैं। इन चर्चाओं में सबसे ज्यादा करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और सलमान खान को निशाना बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।