{"_id":"5f194c248ebc3e9ff52cb7ba","slug":"fake-followers-and-trending-by-paying-money-on-twitter-complaint-to-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर फर्जी फॉलोअर्स की शिकायत मुंबई पुलिस के पास पहुंची, निशाने पर पैसे देकर हैशटैग ट्रेंड कराने का चलन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर पर फर्जी फॉलोअर्स की शिकायत मुंबई पुलिस के पास पहुंची, निशाने पर पैसे देकर हैशटैग ट्रेंड कराने का चलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पैसे देकर कोई भी हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करा लेने का मामला अब मुंबई पुलिस के पास पहुंच गया है। मुंबई पुलिस को शिकायत मिली है कि तमाम सेलेब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स फर्जी हैं और इसके लिए बाकायदा एक रैकेट काम कर रहा है। शिकायत में जिन दो बड़ी अभिनेत्रियों के नाम का उल्लेख बताया जा रहा है, उसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नाम भी शामिल हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रियंका और दीपिका उन टॉप 10 नामचीन हस्तियों में से हैं जिनके सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स का विश्लेषण करने वाली कई जानी मानी संस्थाओं ने मुंबई पुलिस को दी है। इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद मामला और गंभीर होता दिख रहा है।
3 of 5
भूमि त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया जो अपने आप को गायिका भूमि त्रिवेदी का सोशल मीडिया मैनेजर बता रहा था। दरअसल, उसने भूमि की एक फेक प्रोफाइल सोशल मीडिया पर बनाई थी। इसके आधार पर उसने कई हिंदी सिनेमा की हस्तियों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि वह सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स बढ़ा सकता है। एक कोरियोग्राफर उसके झांसे में फंस भी गई थी लेकिन जब उसको कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ तो उसने भूमि से संपर्क किया। उसे वहां से पता चला कि भूमि की वह प्रोफाइल फेक है फिर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस को अंदेशा है कि यह मामला घोटाला काफी बड़ा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस देश के सभी टॉप सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर्स से पूछताछ करने वाली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर की सच्चाई जानने के लिए जब अमर उजाला ने प्रियंका चोपड़ा के आधिकारिक प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो पता चला कि पुलिस की तरफ से प्रियंका के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही उनके पास इसकी कोई जानकारी है। वहीं, दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने भी इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।