महाराष्ट्र की शिवसेना- एनसीपी- कांग्रेस सरकार में गृह मंत्रालय एनसीपी के पास है। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ही अभिनेता से निर्देशक बने शेखर कपूर के एक ट्वीट पर संज्ञान लेकर सुशांत सिंह राजपूत मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश मुंबई पुलिस को दिया, लेकिन अब मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में चकरघिन्नी बनती नजर आ रही है। तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और इनका आपस में ही समन्वय बिगड़ता दिखने लगा है। एक टीम कहती है कि कंगना को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा चुका है। तो दूसरी टीम को इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। कंगना के स्टाफ की मानें तो उनको भी इस बारे में अब तक कुछ नहीं पता है कि कंगना को कब और कहां बयान दर्ज कराने पहुंचना है।
सुशांत सुसाइड केस: कंगना रनौत को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर मुंबई पुलिस एकमत नहीं, सामने आई बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सुशांत के आत्महत्या केस में हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों से पूछताछ हो चुकी है। और, इसी संबंध में कंगना भी मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाना चाहती हैं। वह पुलिस के साथ इस केस में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक उनके पास सूचना ही नहीं पहुंची है।
कंगना ने इस केस में अपनी बेचैनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जाहिर की है। कंगना की टीम ने मुंबई पुलिस के साथ हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया है कि कंगना और उनकी बहन रंगोली इस आत्महत्या मामले में अपना बयान पुलिस को दर्ज करवाना चाहती हैं लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक उन्हें समन नहीं भेजा गया है। इसको मद्देनजर रखते हुए रंगोली पिछले दो हफ्ते से पुलिस को फोन कर रही हैं।
There is no formal summon sent to Kangana , Rangoli keeps getting casual calls from the cops for past 2 weeks, Kangana wants to record statement but we don’t get any response from @mumbaipolice, Here’s a screen shot of message Rangoli ji sent to @mumbaipolice pic.twitter.com/w03i2csbWV
स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि कंगना की टीम पुलिस से पूछताछ के बारे में बात कर रही है। हालांकि दूसरी तरफ से उन्हें जवाब मिल रहा है, 'नहीं मैडम, मुंबई में इस मामले की दिन- प्रतिदिन जांच जारी है।' टीम की तरफ से एक लंबा मैसेज लिखा गया है, जिसके अनुसार, 'डिअर सर, जैसा कि आज हमने बात की है, कृपया आप अपने सवाल कंगना रनौत को भेज दें। जो भी आप पूछना चाहते हैं। जिसके हिसाब से कंगना अपना बयान रिकॉर्ड करके भेज सकें। ईशकरण भंडारी हमारे वकील हैं। अगर आपको इस केस में कोई भी कानूनी मदद चाहिए तो आप बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं। यह आपकी मदद करेंगे।'
स्क्रीनशॉट में आगे लिखा है, 'सर, हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय चाहते हैं और इस मामले में हम जैसा भी हो सके पूरी तरह से आपका सहयोग करेंगे। कंगना को इस मामले में अपना बयान दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं है। बस उन्हें इंतजार है कि कब आप की तरफ से कोई सवाल उन्हें मिलें।' यह दूसरा मौका है जब कंगना ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने की उत्सुकता दिखाई है।