आज क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) की जयंती है। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हिंदी सिनेमा में स्वतंत्रता सेनानियों पर ढ़ेर सारी फिल्में बनी है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे अभिनेता हुए हैं जिन्होंने अपनी रोमांटिक और एक्शन वाली छवि को छोड़ एक क्रांतिकारी का किरदार निभाया और हिट भी हुए। चलिए बात करते हैं उन अभिनेताओं की जिन्होंने इस साहसिक स्वतंत्रता सेनानी (Chandra Shekhar Azad) का किरदार निभाया।
फिल्मों में 'आजाद' बन इन अभिनेताओं ने दी प्राणों की आहुति, आमिर से लेकर सनी देओल तक बन चुके हैं 'क्रांतिकारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमोहन
1965 में आई फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया था। फिल्म के गाने स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखे थे। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।
सनी देओल
साल 2002 में '23 मार्च 1931 शहीद' फिल्म रिलीज हुई। इसमें भगत सिंह की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका सनी देओल ने निभाई थी। इस किरदार को सबसे ज्यादा तारीफें मिली थीं। फिल्म का निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। साल 2002 देशभक्ति की फिल्मों से भरा था।
अखिलेंद्र मिश्रा
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में चंद्रशेखर आजाद का किरदार एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था। फिल्म में भारत की आजादी को लेकर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के योगदान के बारे में बताया गया।
आमिर खान
2006 में आई फिल्म ''रंग दे बसंती'' साहसिक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित थी। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में आमिर खान दिखाई दिए थे। आमिर के इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था।