{"_id":"5f1906ff5abce22e2d635612","slug":"tollywood-star-nithiin-gets-engaged-to-shalini-will-get-married-on-july-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nithiin Engagement Photos: तेलुगू अभिनेता नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nithiin Engagement Photos: तेलुगू अभिनेता नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टॉलीवुड स्टार नितिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस कपल को अप्रैल में शादी के बंधन में बंधना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते ये शादी नहीं हो पाई। लेकिन अब नितिन और शालिनी 26 जुलाई को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
दोनों की सगाई की रस्म हाल ही में संपन्न हुई। सगाई की फोटो शेयर करते हुए नितिन ने अपनी इंगेजमेंट की खबर फैंस के साथ साझा की। सामने आई तस्वीर में नितिन, शालिनी को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोरोना काल में नितिन और शालिनी के परिजनों ने बेहद सादे समारोह में चंद लोगों के बीच सगाई की रस्में अदा की।
3 of 5
नितिन और शालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन और शालिनी की सगाई के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। यह जोड़ी पिछले आठ सालों से रिलेशन में है। अप्रैल में उनकी सगाई और शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण समारोह को स्थगित कर दिया गया था। वहीं COVID-19 की वजह से प्रतिबंधों के कारण शादी के लिए कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेलुगू अभिनेता नितिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, नितिन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके पसंदीदा एक्टर पवन कल्याण को अपनी शादी का निमंत्रण भेजा है। नितिन इसी 26 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ये शादी सभी COVID-19 सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी। सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
नितिन और शालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वहीं नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नितिन को 'श्रीनिवास कल्याणम' और 'चल मोहन रंगा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।