फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Dutt: पिता सुनील दत्त को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, 'मुन्नाभाई' फिल्म से शेयर की जादू की झप्पी वाली तस्वीर

Mon, 06 Jun 2022 05:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 05:45 PM IST
सार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज कलाकार सुनील दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी याद किए जाते हैं। कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुनील दत्त का आज यानी छह जून को जन्म दिवस है।

विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt remembers father sunil dutt on his birth anniversary share the photo from his film munnabhai mbbs
सुनील दत्त,संजय दत्त - फोटो : Social media

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज कलाकार सुनील दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी याद किए जाते हैं। कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुनील दत्त का आज यानी छह जून को जन्म दिवस है। अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सुनील दत्त ने भी इस खास मौके पर अपने पिता को याद किया। अपने पिता को याद करते हुए संजय ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। 

 

Actor Sanjay Dutt remembers father sunil dutt on his birth anniversary share the photo from his film munnabhai mbbs
संजय दत्त, सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए संजय ने एक भावुक नोट भी लिखा। शेयर की गई यह तस्वीर उनकी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की है, जिसमें संजय के साथ उनके पिता सुनील दत्त भी नजर आए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने सुनील दत्त को अपना हीरो बताया। उन्होंने लिखा, आपके विश्वास और प्यार ने मुझे वह बनने में मदद की, जो मैं आज हूं। आप मेरे हीरो थे, हैं और रहेंगे। जन्मदिन मुबारक पिताजी।

Actor Sanjay Dutt remembers father sunil dutt on his birth anniversary share the photo from his film munnabhai mbbs
सुनील दत्त,संजय दत्त - फोटो : Social media

शेयर की गई यह तस्वीर मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म के अंत की तस्वीर में जिसमें संजय अपने पिता सुनील दत्त को जादू की झप्पी देते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि मुन्ना भाई एमबीबीएस सुनील दत्त की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद मई 2005 में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर मृत्यु हो गई थी। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उन्होंने हरिप्रसाद शर्मा के रूप में मुन्ना यानी संजय दत्त के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाया था। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt remembers father sunil dutt on his birth anniversary share the photo from his film munnabhai mbbs
सुनील दत्त,प्रिया दत्त - फोटो : Social media

संजय दत्त के अलावा सुनील दत्त को उनके जन्म दिवस के मौके पर उनकी बेटी प्रिया दत्त ने भी याद किया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनील दत्त की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सबसे खूबसूरत, प्यार करने वाले, उत्साही व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो और मैं इसे गर्व के साथ कहती हूं वह मेरे पिता मेरे हीरो हैं। लव यू डैड और हमारे जीवन में अहम स्तंभ होने के लिए धन्यवाद।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Dutt Roncon (@priyadutt)

 

विज्ञापन
Actor Sanjay Dutt remembers father sunil dutt on his birth anniversary share the photo from his film munnabhai mbbs
संजय दत्त - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए हैं। बीते हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म के संजय के अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू निगम आदि नजर आए। इसके अलावा वह फिल्म केजीएम चैप्टर 2 में भी अहम किरदार करते नजर आए थे। संजय दत्त अब जल्द ही फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही उनके पास पाइपलाइन में रवीना टंडन के साथ फिल्म घुड़चड़ी भी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed