भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने हर गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा देते हैं। उनकी आवाज और डांस का जादू उनके फैंस पर इस कदर चढ़ता जा रहा है कि वह खेसारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बीते दिनों सुपरस्टार खेसारी का एक नया म्यूजिक वीडियो 'आज रील पे दिखावतानी' रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री रक्षा गुप्ता ने रोमांस का तड़का लगाया था। गाने में खेसारी और रक्षा की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने के बाद अब फैंस को एक वायरल होती वीडियो में खेसारी का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खेसारी और अक्षरा सिंह इसी गाने पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
Bhojpuri: 'आज रील पे दिखावतानी' पर खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह संग लगाए ठुमके, फैंस बोले- "आग लगा दी भाई"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
‘आज रील पे दिखावतानी’ पर रक्षा के साथ डांस और रोमांस का तड़का लगाने के बाद अब खेसारी पर अक्षरा सिंह के प्यार का बुखार चढ़ गया है। अक्षरा और खेसारी गाने पर तड़कता-भड़कता डांस करने के साथ ही रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, खेसारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षरा संग डांस करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेसारी का रॉकस्टार वाला अंदाज एक बार फिर लोगों के सामने आ रहा है। ‘आज रील पे दिखावतानी’गाने पर डांस करते अक्षरा और खेसारी की क्लोज केमिस्ट्री देखने लायक है। वीडियो में दोनों के बेहतरीन डांस मूव्स देख फैंस पागल हो रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं और अभी तक वीडियो को 88 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
फैंस को पसंद आई अक्षरा और खेसारी की केमिस्ट्री
वायरल होती वीडियो में खेसारी और अक्षरा सिजलिंग अदाओं को देख फैंस उनके वीडियो पर कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। एक फैन ने खेसारी की तारीफ करते हुए लिखा, "खेसारी लाल फायर है।" दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा,"एक खेसारी सब पर भारी।" तो एक अन्य लिखता है, "दोनों ने गाने में आग लगा दी।" सुपरस्टार की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
मिले इतने मिलियन व्यूज
इस वायरल वीडियो से अलग अगर हम ‘आज रील पे दिखावतानी’के ओरिजिनल वीडियो की बात करें तो यह खेसारी और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में दोनों स्टार्स का रॉकस्टार लुक देखने के लिए मिला है, जो फैंस को काफी पसंद आया। इस गाने को खेसारी के साथ सिंगर पलक पांडे ने अपनी आवाज दी है।