टीवी के वरिष्ठ अभिनेता शिवकुमार वर्मा इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एक तो उन्हें लंबे समय से फेफड़ों की समस्या है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। और ऊपर से उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी आशंका है।
जिंदगी और मौत से लड़ रहा ये सीनियर अभिनेता, फंड जुटाने के लिए अक्षय, सलमान और विद्या से गुहार
इन सबके अलावा शिवकुमार के पास अपना इलाज करवाने के पैसे भी नहीं है इसलिए अस्पताल का खर्चा उठाने के लिए सोशल मीडिया पर फंड जुटाने की गुहार लगाई गई है। शिवकुमार की हालत की जानकारी सिने कलाकारों की यूनियन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिनटा ने दी।
सिनटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'मदद की भारी आवश्यकता है। सिनटा के सदस्य शिवकुमार वर्मा लंबे समय से फेफड़ों में रुकावट की दिक्कत से जूझ रहे हैं। साथ ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी आशंका है। उन्हें अस्पताल का खर्चा उठाने के लिए रुपयों की भी जरूरत है।'
सिनटा ने आगे लिखा, 'हम आप सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि कृपया आप शिवकुमार के लिए जो भी आपसे बन पड़े, वह दान दें।' इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें शिवकुमार के बैंक खाते की जानकारी शामिल है। इस पोस्ट को दो बार रिट्वीट भी किया गया है जिसमें अक्षय कुमार, सलमान खान और विद्या बालन जैसे कुछ अभिनेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं।
AN URGENT CALL FOR HELP! #CINTAA Member Shivkumar Verma is suffering from COPD and is also suspected of COVID-19. He is in need of urgent funds for hospital expenses. We humbly urge you to please help by donating whatever you can @amitbehl @akshaykumar @TeamAkshay @iamvidyabalan pic.twitter.com/DIZYvcZaOW
शिवकुमार इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सांस लेने की तकलीफ से तो वह काफी लंबे समय से जूझ ही रहे हैं अब संभावित कोरोना वायरस के संक्रमण ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। टीवी के कई कार्यक्रमों के अलावा शिवकुमार वर्ष 2008 में राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हल्ला बोल' में भी नजर आज चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, विद्या बालन, पंकज कपूर, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
पढ़ें: किसान आंदोलन पर हिमांशी खुराना की बातों का जवाब नहीं दे पाईं कंगना रणौत, किया ब्लॉक