फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA पर साउथ सुपरस्टार का पीएम और शाह पर निशाना, कहा- 'जिनको मोदी फॉलो करते वो मुझे धमकी दे रहे'

Thu, 19 Dec 2019 12:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Actor Siddharth tweet to PM Narendra Modi and Amit Shah on Citizenship Amendment Act
अमित शाह, सिद्धार्थ और नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं सिनेमा के कई कलाकार भी इस विरोध के समर्थन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ ने भी सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कई ट्वीट किए। अपने ट्वीट्स में सिद्दार्थ ने पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का भी जिक्र किया है।

Actor Siddharth tweet to PM Narendra Modi and Amit Shah on Citizenship Amendment Act
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अपने ट्वीट में सिद्दार्थ ने लिखा, 'मुझे और मेरे प्रियजनों को उन सोशल मीडिया हैंडल से अरेस्ट करने और फिक्स्ड करने की धमकियां मिल रही हैं, जिन्हें खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। हम आजाद देश में अपने मन की बात कहने की कोशिश कर रहे हैं। गलत शब्द और बेरहम कानून असंतोष की आवाज को नहीं दबा सकते हैं, हम प्रबल रहेंगे। जय हिंद।'

Actor Siddharth tweet to PM Narendra Modi and Amit Shah on Citizenship Amendment Act
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सिद्धार्थ ने इस मामले पर एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अब भी जो खून न खौला, वो खून नहीं पानी है। जो देश के काम ना आए वो बेकार जवानी है। क्रांति ही लोकतंत्र की जीवनदायिनी है।' बता दें कि सिद्धार्थ ने इससे पहले ट्वीट करते अमित शाह पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Siddharth tweet to PM Narendra Modi and Amit Shah on Citizenship Amendment Act
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

अमित शाह पर निशाना साधते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'आप हमें बताएंगे कि कौन शरणार्थी बनना चाहता है और कौन धर्म पर आधारित नहीं है। फिर आप हमें बताएंगे कि कौन भारतीय है और कौन धर्म पर आधारित नहीं है। आप एक बार के लिए ईमानदार क्यों नहीं हो सकते और यह स्वीकार क्यों नही करते कि आप क्या कर रहे हैं अमित शाह? हमें अपनी असली योजना बताइए।'

विज्ञापन
Actor Siddharth tweet to PM Narendra Modi and Amit Shah on Citizenship Amendment Act
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर सहित कई सलेब्स इसके विरोध में हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed