{"_id":"5df9f5958ebc3e880b00f15e","slug":"mahie-gill-know-about-her-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टी में डांस कर रही थीं ये अभिनेत्री, देखते ही अनुराग कश्यप ने दिया था फिल्म का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पार्टी में डांस कर रही थीं ये अभिनेत्री, देखते ही अनुराग कश्यप ने दिया था फिल्म का ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Mahie Gill
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री माही गिल 19 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। माही को हिंदी सिनेमाजगत में 16 साल हो चुके हैं। इस दौरान माही ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए फिर चाहे 'देव डी' फिल्म की पारो हो या फिर 'साहब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की माधवी देवी। तो चलिए माही गिल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
माही गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
कम ही लोगों को पता है कि माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। माही मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वो पंजाबी फिल्मों में ही काम करती थीं।
3 of 6
Mahie Gill
- फोटो : file photo
माही ने साल 2003 में फिल्म 'हवाएं' की थीं लेकिन साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में उन्हें सबने नोटिस किया। इसके बाद माही को कई ऑफर्स मिलने लगे साथ ही कई अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए। माही को अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में देखा था जिसके बाद उन्हें फिल्म 'देव डी' मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mahie Gill
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में माही ने बताया था कि उन्हें एक बर्थडे पार्टी की वजह से 'देव डी' मिली थी। वह बर्थडे पार्टी में चार घंटे से डांस परफॉर्म कर रही थीं। उस पार्टी में अनुराग कश्यप भी मौजूद थे। उन्होंने माही को वहां नोटिस किया। इसके बाद अनुराग ने उन्हें 'देव डी' के लिए अप्रोच किया।
विज्ञापन
5 of 6
Mahie Gill
- फोटो : social media
'देव डी' फिल्म के लिए माही को साल 2010 में फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में मिला था। इसके बाद माही ने स्क्रीन अवॉर्ड मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा माही ने तेलुगू फिल्म में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।