फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड 19 का कहर: अब सोनू सूद को हुआ कोरोना, बोले- 'क्वारंटीन हूं लेकिन मदद करता रहूंगा'

Sat, 17 Apr 2021 02:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 17 Apr 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Actor Sonu Sood tests positive for COVID19, self-isolates
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

देशभर में जहां कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं वहीं महाराष्ट्र इस संक्रमण का हब बना हुआ है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस वायरस की चपेट में आने के बाद घर बैठे हैं। अब सोनू सूद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सारी सावधानियां बरतते हुए, वे खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं।

Actor Sonu Sood tests positive for COVID19, self-isolates
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने लिखा है- 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि COVID-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अपना ख्याल रख रहा हूं। चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।'
 

Actor Sonu Sood tests positive for COVID19, self-isolates
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

इससे पहले सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैंने सुबह से अपना फोन नहीं रखा है। देशभर से हॉस्पिटल, बेड्स, दवाओं, इंजेक्शंस के लिए हजारों कॉल आ चुके हैं और अब तक मैं उनमें से कईयों को यह उपलब्ध नहीं करा पा रहा हूं। लाचार महसूस कर रहा हूं। स्थिति डरावनी है। प्लीज घर में रहें, मास्क पहनें और खुद को संक्रमण से बचाएं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sonu Sood tests positive for COVID19, self-isolates
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। उनके द्वारा मदद का ये सिलसिला आज भी लगातार जारी है। लेकिन अब कोरोना महामारी की स्थिति और भयावह हो चुकी है और सोनू सूद अपनी तरफ से लोगों की पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Actor Sonu Sood tests positive for COVID19, self-isolates
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं पिछले दिनों अभिनेता ने जरूरतमंदों को रेमडेसिविर और इंदौर में दस ऑक्सीजन सिलेंडर भिजवाए हैं। इसके पहले उन्होंने बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित करने पर अपना समर्थन दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed