{"_id":"607a98568ebc3ef10a333587","slug":"bollywood-most-demanding-ranjeet-villain-unknown-facts-he-harassed-350-women-on-screen-and-was-fired-from-air-force","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"350 फिल्मों में दुष्कर्म करने वाला बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, इश्क के चक्कर में एयरफोर्स से भी हुआ था बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
350 फिल्मों में दुष्कर्म करने वाला बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, इश्क के चक्कर में एयरफोर्स से भी हुआ था बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 1913 से शुरू हुआ भारतीय सिनेमा का इतिहास अब एक सदी से भी अधिक प्रगाढ़ हो चुका है। इनमें एक स्थान जिसकी जड़ें वर्षों से अपनी विशेष पकड़ बनाए हुई हैं वो है खलनायिकी का किरदार। वैसे तो अब तक न जाने कितनी ही फिल्में पर्दे पर उतर चुकीं और दर्शकों ने कई खलनायकों की चूं-चां सुनी है। लेकिन आज हम बॉलीवुड के ऐसे विलेन की बात करेंगे, जिसकी एंट्री पर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे।
2 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसे विलेन निकलकर आए, जिन्होंने साबित किया कि खलनायिकी महज एक नकारात्मक किरदार नहीं बल्कि पटकथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपने भी कई ऐसी पिक्चरें देखी होंगी, जिनमें विलेन के आगे हीरो का रोल फीका पड़ जाता है और विलेन खलनायक होकर भी लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छा जाता है। एक ऐसे ही खलनायक थे रंजीत, जिन्होंने अपने नाम पर रिकॉर्ड दर्ज खलनायिकी का रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया था।
3 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी था, जिन्हें लोग प्यार से गोली कहकर पुकारते थे। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें गोली ही कहते थे। गोपाल बेदी नाम को सिर्फ फिल्मों में आने के लिए बदला गया था। क्योंकि उस नाम में फिल्मों वाली बात नहीं आ रही थी। अमृतसर में जन्में रंजीत मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री में कैसे आ गए इसके पीछे भी एक लंबी कहानी है। उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे। वो चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
लेकिन रंजीत की किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने चुपके से नेशनल डिफेंस एकेडमी का फॉर्म भर दिया और उनका चयन भी हो गया। नाराज पिता ने ये सोचकर हठ छोड़ दी कि बेटा फौजी बनेगा। इसके बाद गोपाल बेदी वायु सेना की ट्रेनिंग लेने लगे। लेकिन इस दौरान वे अपने ट्रेनर की बेटी के ही इश्क में गिरफ्तार हो गए। मामले का खुलासा होते ही उन्हें फौज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
इसके बाद गोपाल बेदी दिल्ली आ गए। यहां आकर उन्हें देव आनंद की दो फिल्में गाइड और हम दोनों बीस-बीस बार देख डाली। यहीं से ये फिल्मों के करीब आने लगे। इसमें सुनील दत्त ने उनकी सबसे पहले मदद की। इसके बाद गोपाल बेदी रंजीत बन गए। रंजीत ऐसे खलनायक थे जो स्क्रीन पर आते थे तो ऑडियन्स भी हीरो की सलामती के लिए दुआ मांगती थी। रंजीत बड़ी-बड़ी फिल्मों में सुपरहिट हीरोज के खतरनाक विलेन रहे। अपने करियर में इन्होंने बड़े ही जबरदस्त किरदार निभाए और अपना एक अलग मुकाम बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।