'शिवाजी', 'अपरिचित' और '2.0' जैसी फिल्मों में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक शंकर के सहायक रहे कार्तिक देश के भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के केस से जुड़ी फिल्म 'फाइल नंबर 323' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में विजय माल्या की भूमिका के लिए जहां उनकी बातचीत बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप से चल रहीं है वहीं फिल्म में एक खास भूमिका के लिए सुनील शेट्टी से भी बात चल रही है। अनुराग कश्यप के एक्टिंग करियर के बात करें तो उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' में एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।
Sunil Shetty: विजय माल्या की बायोपिक में सुनील शेट्टी निभाएंगे ये अहम किरदार, बड़े पर्दे पर जल्द होगा धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील शेट्टी 'फाइल नंबर 323' में चार्टर्ड अकाउंट (सीए) की भूमिका निभाएंगे। जो फिल्म में एक बहुराष्ट्रीय ऑडिट फर्म के लिए काम करता है और आर्थिक अपराध की संपति से जुड़ा है। इस फिल्म में विजय माल्या के अलावा मेहुल चौकसी और नीरव मोदी द्वारा किए गए आर्थिक अपराध का खुलासा होगा। मेहुल चौकसी और नीरव मोदी के किरदार के लिए अभी कास्टिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी को अपनी भूमिका पसंद आई है और इसी महीने 20 नवंबर 2022 से मुंबई में शुरू होने जा रही फिल्म की शूटिंग में भाग लेंगे।
Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही साजिद खान पर फूटा गोरी नागोरी का गुस्सा, 'मतलबी' बताते हुए कह डाली यह बात
सुनील शेट्टी एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में सुनील शेट्टी ने अंडरवर्ल्ड डॉन थलाइवन का किरदार निभाया है जिसकी धारावी पर हुकूमत चलती है। वहां के लोग उसे अपना मसीहा मानते हैं। यह वेब सीरीज 19 नवंबर से स्ट्रीम होगी और सुनील शेट्टी 21 नवंबर से विजय माल्या की बायोपिक 'फाइल नंबर 323' की मुंबई में शूटिंग करेंगे।
Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात
बात करें 'फाइल नंबर 323' की तो यह फिल्म भारत में आर्थिक भगोड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे उद्योगपतियों द्वारा वास्तविक जीवन में किए गए घोटालों को दिखाया जाएगा। फिल्म में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी सहित कई अन्य प्रमुख पात्रों के लिए कास्टिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा यूके सहित कई यूरोपीय देशों में भी होगी।
Sunny Leone: शूटिंग के समय पति और बच्चों को बहुत मिस करती हैं सनी लियोनी, परिवार के लिए कही यह बात