बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी आगामी फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है, हालांकि दर्शकों को अभी बवाल देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि यह फिल्म साल 2023 अप्रैल में रिलीज होगी। फिलहाल इस समय वरुण धवन जल्दी ही यानी 12 अप्रैल को अपने फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ खास लेकर आने वाले हैं। इतना ही नहीं उनके इस शो में कई जाने माने सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं।
Varun Dhawan:12 अप्रैल को वरुण धवन कर सकते हैं किसी नए शो की घोषणा? ये जाने-माने सितारे आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजर आएंगे जाने-माने सेलिब्रिटी-
वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी अपडेट देते रहते हैं। अब वरुण धवन ने एक बार फिर से नई पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वह जल्दी ही कुछ नया लेकर आने वाले हैं। हालांकि वह क्या ऐसा लाने वाले हैं इस बात को उन्होंने सीक्रेट रखा है। फिलहाल उन्होंने जो वीडियो शेयर की है, उसमें डांसर कोरियोग्राफर और एक्टर राघव जुयाल, डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन, टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और अन्य सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।
12 अप्रैल को होगा कुछ एपिक...पर क्या?
सबसे पहले वीडियो वरुण धवन से शुरू होता है और इसके बाद वीडियो कॉल पर बात करते हुए सभी सेलेब्स 12 अप्रैल को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। वरुण धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '12 अप्रैल को आपने जो भी प्लान किया है, उसे कैंसिल कर दें! क्योंकि जब मैं और गैंग मिल रहे हैं, तो कुछ एपिक होगा ही, पर क्या? फिलहाल वरुण की ये पोस्ट देखकर लग रहा है कि यह कोई रियलिटी शो हो सकता है।
जुग जुग जियो में भी दिखाई देंगे वरुण धवन-
साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बवाल' में वरुण के अपोजिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक लव एंगल कहानी हो सकती है। इसके अलावा वरुण फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी दिखाई देने वाले हैं।