सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विजय सेतुपति ने इसलिए किया श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन की बायोपिक से किनारा, ये है पूरा घटनाक्रम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Actor Vijay Sethupathi has opted out of the Muthiah Muralitharan biopic 800
मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक '800' से इसके मुख्य अभिनेता विजय सेतुपति ने अपना नाम वापस ले लिया है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तभी से तमिलनाडु की राजनीति गरम हो गई थी और इस मामले में विजय सेतुपति का लगातार विरोध हो रहा था। कई राजनेताओं ने विजय से गुजारिश की थी कि वह इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दें। तमाम दिक्कतों के बाद विजय ने आखिर इस फिल्म से अपना नाम आखिर वापस कर ही लिया।

Trending Videos
Actor Vijay Sethupathi has opted out of the Muthiah Muralitharan biopic 800
विजय सेतुपति - फोटो : file photo

हालांकि, इस बड़े फैसले को खुद विजय ने नहीं, बल्कि मुथैया ने लिया है। मुथैया ने एक प्रेस रिलीज जारी करके विजय से गुजारिश की कि वह उनकी बायोपिक को बनाने का हठ त्याग दें। वह नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी को कोई नुकसान हो। सोशल मीडिया पर लगातार मुथैया की बायोपिक को लेकर बवाल मचा हुआ था। बिगड़े माहौल को देखते हुए खुद मुथैया ने ही विजय से इस फिल्म को ना करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vijay Sethupathi has opted out of the Muthiah Muralitharan biopic 800
मुरलीधरन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुरलीधरन ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा, 'मैं समझ सकता हूं कि विजय सेतुपति को इस फिल्म की वजह से बहुत दबाव झेलना पड़ रहा है। कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं चाहते हैं कि यह फिल्म बने। मैं नहीं चाहता कि एक महान कलाकार मेरी वजह से दिक्कतें झेले क्योंकि कुछ लोग मुझे बहुत गलत समझते हैं। मैं नहीं चाहता कि विजय सेतुपति को भविष्य में मेरी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़े। इसलिए, मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वह इस बायोपिक के काम को बंद कर दें।'

Actor Vijay Sethupathi has opted out of the Muthiah Muralitharan biopic 800
विजय सेतुपति - फोटो : file photo

इधर, विजय ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने अब इस फिल्म पर काम का मन त्याग दिया है। भले ही विजय इस फिल्म से दूर हो गए हों लेकिन यह फिल्म अभी बंद नहीं हुई है। मुथैया ने अपने बयान में कहा है कि वह इस बायोपिक को तमाम परेशानियां झेलने के बावजूद दर्शकों तक पहुंचा कर ही रहेंगे। मुथैया का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई परेशानियां झेली हैं लेकिन उनका उन्होंने डटकर सामना किया है। तभी वह आज यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Actor Vijay Sethupathi has opted out of the Muthiah Muralitharan biopic 800
विजय सेतुपति - फोटो : file photo

मुथैया ने अपने दृढ़ निश्चय से यह साफ कर दिया है कि वह अपनी इस फिल्म को बना कर ही रहेंगे। उनका मानना है कि उनकी यह बायोपिक कई क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। वह प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर आगे की योजना बनाएंगे और जल्द ही इसके बारे में कुछ नई घोषणा होगी। मुथैया ने वादा किया है कि वह इस फिल्म के साथ खड़े हुए हैं। बता दें कि तमिलनाडु के कुछ राजनेताओं का मानना है कि मुथैया कभी तमिलों के समर्थन में नहीं रहते इसलिए विजय सेतुपति जैसे तमिल कलाकार को उनकी बायोपिक में काम नहीं करना चाहिए।

पढ़ें: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed