फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश है जहां भारतीयों का विशेष ख्याल रखा जाता है: विनय पाठक

Wed, 16 May 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Actor Vinay Pathak says Pakistan is the Only Country Where Indians are Treated Special Care
Vinay Pathak

एक्टर विनय पाठक इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हुए थे। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के अपने अनुभव पर, विनय ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि सिर्फ पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां भारतीय होने की वजह से हमारा खास ख्याल रखा जाता है। दुनिया का कोई भी देश हमारे भारतीय होने की वजह से इतने प्यार और गर्मजोशी भरा व्यवहार हमारे साथ नहीं करता।'

Actor Vinay Pathak says Pakistan is the Only Country Where Indians are Treated Special Care
Vinay Pathak

भेजा फ्राई, दसविदानिया और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर विनय पाठक विनय ने कहा कि, जो नफरत हमें मीडिया और सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है, उसका आम लोगों से कोई वास्ता नहीं है। लोगों को दोस्ती करने से किसी भी हालत में, किसी भी वजह से नहीं रोका जाना चाहिए।

Actor Vinay Pathak says Pakistan is the Only Country Where Indians are Treated Special Care
Vinay Pathak

बता दें कि विनय मार्च में फिल्म फेस्टिवल के दौरान पाकिस्तान के एक महोत्सव में शामिल हुए थे। जहां कुछ फिल्म स्क्रीनिंग में भाग लेने वाले अभिनेता विनय पाठक ने कुछ सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स का भी दौरा किया था।उन्होंने बताया कि, 'मैं एक पाकिस्तानी फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने गया और वहां पर 'RAID' (अजय देवगन-अभिनीत भारतीय फिल्म) का एक बड़ा पोस्टर देखा। आयोजकों ने कहा कि, पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का बड़ा बाजार है क्योंकि लोग भारतीय फिल्मों को देखना पसंद करते हैं । और चाहते हैं कि भारतीय फिल्में उनके यहां भी उसी दौरान रिलीज की जाए जिस दौरान भारत में रिलीज की गई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vinay Pathak says Pakistan is the Only Country Where Indians are Treated Special Care
Vinay Pathak

विनय ने आगे कहा कि, भारतीय और पाकिस्तान के लोगों में सांस्कृतिक रूप से समानता है। हमारे लेजेंड, हमारा खान-पान और हमारा लुक समान है। विनय की अगली फिल्म 'खजूर पर अटके' है जो शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उन्होंने अपने कुछ पुराने सहयोगियों जैसे अभिनेता-निर्देशक हर्ष छया, मनोज पहवा और सीमा पहवा के साथ काम किया है।

विज्ञापन
Actor Vinay Pathak says Pakistan is the Only Country Where Indians are Treated Special Care
Vinay Pathak

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने किसी दोस्त द्वारा लाए स्क्रिप्ट को प्राथमिकता देते हैं, विनय ने कहा, 'यदि आप वरीयता या पक्ष के बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं इस तरह के मामले को नहीं देखता हूं। 'खजूर पर अटके' हर्ष की निर्देशक के रूप में डेब्यू फिल्म है, फिर भी मैंने स्क्रिप्ट पढ़ा, मुझे नहीं पता था कि यह हर्ष की स्क्रिप्ट है, क्योंकि उसने मुझे दोस्त के रूप में नहीं एक एक्टर के रूप में अप्रोच किया था।मैंने कुछ दोस्तों की मदद करने के लिए पहले 'हां' कहा था, लेकिन उनके स्क्रिप्ट्स भी शानदार थे। इसलिए मुझे लगता है कि मैं प्रतिभाशाली लोगों से घिरा हुआ भाग्यशाली व्यक्ति हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed