{"_id":"5f1d55aef047e1063506e6d6","slug":"actors-like-deepak-tijori-rahul-roy-krishan-kumar-away-from-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर छा जाते थे ये एक्टर्स, अब हो गए हैं गुमनाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर छा जाते थे ये एक्टर्स, अब हो गए हैं गुमनाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया में कब कौन स्टार बन जाए और भुला दिया जाए ये कहा नहीं जा सकता। एक दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कलाकार हो या पहली फिल्म से सुपरहिट हुए एक्टर्स, सभी इस इंडस्ट्री में स्थिरता की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे तमाम एक्टर्स हैं जो एक जमाने में जाना-माना चेहरा थे लेकिन आज उनकी कोई चर्चा नहीं होती। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
कृष्ण कुमा
- फोटो : ट्विटर
बेवफा सनम 1995 में प्रदर्शित गुलशन कुमार द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में कृष्ण कुमार ने लीड किरदार निभाया था। कृष्ण कुमार ने आजा मेरी जान, शबनम और पगला कहीं का जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वह बतौर एक्टर स्क्रीन पर नजर नहीं आते।
3 of 5
राहुल रॉय
- फोटो : instagram
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय को इस फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। अचानक राहुल लाइमलाइट से गायब हो गए और फिर कुछ साल बाद बिग बॉस सीजन 1 में आए। अब राहुल मुंबई में ही रहते हैं। हालांकि काफी समय से वह स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक तिजोरी
90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में दीपक तिजोरी एक ऐसे किरदार में दिखाई दिए जो हमेशा हीरो से लड़ाई करता रहा। कई फिल्मों में वह पॉजिटिव रोल में भी दिखाई दिए। उन्होंने आशिकी, कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर जैसी तमाम फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। दीपक अब स्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुमीत सहगल
सुमीत सहगल ने गोविंदा, मिथुन, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ सेकेंड लीड के तौर पर काम किया। उनकी मासूमियत तो लोगों को पसंद आई लेकिन बतौर हीरो उन्हें कभी पहचान नहीं मिली। फिर वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।