हर फिल्मी कलाकार का सपना होता है कि उसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करे और दर्शकों की सराहना बटोरे। ऐसे में कलाकार बहुत सोच समझ कर फिल्मों का चुनाव करते हैं। हालांकि, सारी सावधानियां बरतने के बाद भी कई बार फिल्में दर्शकों के बीच चलने में असफल रहती है। किसी भी फिल्म का फ्लॉप होना कलाकार के करियर पर काफी प्रभाव डालता है। ऐसे में कलाकार अपनी फीस कम कर देते हैं, जिससे वह अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें। तो चलिए जानते हैं कौन से कलाकारों ने अपनी फीस में कटौती की है।
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहे एक हिट का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में 50 फीसदी की कटौती की है। खबर है कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए 65 से 70 करोड़ रुपए फीस ली है।
Bharti Singh: महादेव बेटिंग एप केस की जांच के घेरे में भारती सिंह, क्या समन जारी करेगी ईडी?
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी पिछली फिल्म ओएमजी 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए हेरा फेरी के सीक्वल के लिए अपनी फीस में कटौती की है।
Ranbir Kapoor: 'महादेव गेमिंग एप' में क्यों आया रणबीर कपूर का नाम, दुबई में हुई एक शादी से उनका क्या कनेक्शन?
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने अभिनय से ज्यादा अपने फिटनेस और मार्शल आर्ट को लेकर फैंस के बीच खूब चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टाइगर ने अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए अपनी आगामी फिल्म हीरोपंती 2 के लिए अपनी फीस में 50 फीसदी तक की कटौती की है।
Ranbir Kapoor: 'महादेव गेमिंग एप' में क्यों आया रणबीर कपूर का नाम, दुबई में हुई एक शादी से उनका क्या कनेक्शन?
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सलमान की पिछली सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। भाईजान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी फ्लॉप लिस्ट में चली गई। ऐसे में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 के लिए अपनी फीस में कटौती कर दी है। खबर है कि सलमान ने अपनी फीस में 50 फीसदी की कटौती की है।