फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aahana Kumra: एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने मुंबई में खरीदा नया घर, कहा- 'ये मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि'

Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Actress Aahana Kumra buys her first house in Mumbai
अहाना कुमरा - फोटो : insta

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, सोना स्पा, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अहाना कुमरा ने हाल ही में मुंबई के इलाके में नया घर खरीदा है। ये घर खरीदना उनका बहुत बड़ा सपना था जो अब पूरा हो गया है। अहाना ने मुंबई में ये पहला अपना घर खरीदा है, इसलिए वह अपने इस नए घर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बारे में उनका कहना है कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह कहती हैं कि मुंबई में एक घर खरीदना बहुत ही बड़ी बात है।

Actress Aahana Kumra buys her first house in Mumbai
Aahana Kumra

खर्चों में कटौती करके इकट्ठा किए पैसे-
इस बारे में बात करते हुए अहाना कुमरा ने कहा कि जब मैंने ये घर लिया भी नहीं था तब भी जब मैं कहीं बाहर घूमने जाती थी तो अपने घर के लिए कालीन, शोपीसी जैसी कोई ने कोई चीज खरीद ही लाती थी। उन्होंने कहा कि अपने सपने हकीकत में बदलने के लिए मैं अपने खर्चों में कटौती कर रही हूं। मैं शायद ही बाहर जाती थी, क्योंकि मैं पैसे बचाना चाहती थी। पिछले कुछ सालों में, मैंने शायद ही किसी प्रोजेक्ट को ना कहा हो, मैं जो कर सकती थी मैंने वो सब किया।

Actress Aahana Kumra buys her first house in Mumbai
Aahana Kumra

हॉलीडे होम खरीदना है अगला सपना-
इस घर की खरीदने के बाद अहाना कुमरा अपने लिए एक हॉलिडे होम खरीदना चाहती हैं। हॉलीडे होम खरीदना उनका अगला बड़ा लक्ष्य है। अहाना कहती हैं कि वह अपने माता-पिता के साथ अब वहां हैं जहां वह अपने सपने को हासिल करने में सक्षम हैं। वह कहती हैं कि मैंने अपने माता हमेशा अपने आस-पास रखा है। मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं जो दोस्तों के साथ ज्यादा खुश रहूं, हकीकत में मुझे अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताना पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Aahana Kumra buys her first house in Mumbai
आहना कुमरा के मां - फोटो : Insatagram- @aahanakumra
अभी हाल ही में अहाना की मां को कोविड हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा महीना अपनी मां की देखभाल करने में बिताया।  कोविड की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अहाना कहती हैं कि “मैं कश्मीर के ऐशमुक़म दरगाह में थी, जब मेरी बहन ने मुझसे कहा कि मां को भर्ती होना है। मैं पूरी तरह से चकरा गई और दरगाह के अंदर रोने लगी,” कुमरा याद करती हैं, “जब मैं मुंबई वापस आई तो अवसाद के बादल छा गए थे। मैंने पूरी जनवरी उन्हीं के साथ गुजारी। मैंने मुश्किल से ही शूटिंग की। इससे मुझ पर काफी मेंटली प्रेशर पड़ा। लेकिन भगवान ने मेरी प्रार्थना सुनी और वह अब ठीक है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed