{"_id":"6776917e8b3595f29002f26f","slug":"actress-alia-bhatt-deepika-padukone-new-gift-is-ready-soon-for-daughter-raha-and-dua-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt-Deepika Padukone: आलिया-दीपिका का अपनी बेटियों को नए साल का तोहफा, करोड़ों रुपये है कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt-Deepika Padukone: आलिया-दीपिका का अपनी बेटियों को नए साल का तोहफा, करोड़ों रुपये है कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:46 PM IST
सार
इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बेटी राहा के साथ न्यू ईयर वैकेशन मना रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं। हाल ही में इन बॉलीवुड कपल्स ने अपनी बेटियों के लिए एक खास तोहफा तैयार करवाया है। इस तोहफे की कीमत करोड़ों रुपये में है।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस समय आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अपने मदरहुड फेज को एंज्वॉय कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी पिता बनने की अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। अपने नन्ही परियों को यह बॉलीवुड कपल्स बहुत प्यार-दुलार दे रहे हैं। हाल ही इन बॉलीवुड जोड़ियों ने अपनी-अपनी बेटियों के लिए एक शानदार और कीमती तोहफा तैयार करवा लिया है। जानिए, क्या है वो तोहफा?
2 of 5
आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका-आलिया का प्यारा सपना
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें मुंबई में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर लगभग बनकर तैयार है। सूत्रों के अनुसार यह घर आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के लिए बनवाया है। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी एक नई बिल्डिंग बस बनकर तैयार है। यह नई बिल्डिंग, शाहरुख खान के घर के पास ही बनी है। इस तरह से दीपिका और रणबीर सिंह, शाहरुख खान के पड़ोसी बन जाएंगे। यह बिल्डिंग भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बिटिया दुआ के लिए बनवाई है। इस तरह से बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ियां, अपनी बेटियों के लिए नए घर बनवा रहे हैं।
मुंबई में बनकर तैयार आलिया और रणबीर कपूर का नया घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करोड़ों रुपये है तोहफे की कीमत
इन घरों की कीमत का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इनकी कीमत करोड़ों रुपये में जरूर होगी। मुंबई में आलिया, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पास पहले भी कई और प्राॅपर्टीज भी मौजूद हैं। इन प्रॉपर्टीज की कीमत भी करोड़ों रुपये में बताई जाती है।
आलिया-रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फिल्म प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो आलिया साल 2025 में फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ पार्ट 1 में नजर आएंगे। यह दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं।
क्या रिलीज होंगी दीपिका की फिल्में
दीपिका पादुकोण साल 2024 में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आईं, लेकिन फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। वह फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आईं। साल 2025 में ‘कल्कि 2898 एडी’ का पार्ट 2 भी रिलीज हो सकता है, ऐसे में यह दीपिका के लिए एक अच्छा कमबैक होगा। वहीं रणवीर सिंह भी इस साल ‘धुरंधर’ फिल्म में नजर आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।