फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा' में जलवा बिखेरने को तैयार शिल्पा शिंदे, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी आएगी नजर

Sat, 30 Jul 2022 05:13 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
actress Amruta Khanvilkar and Shilpa Shinde to participate in Jhalak Dikhhla Jaa season 10
शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेलिब्रिटीज के लिए यह समय फिर से अपने डांसिंग शूज को पहनने का है, क्योंकि कलर्स अपने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 को लेकर एक बार फिर से शानदार वापसी के लिए तैयार है। इसका पिछला सीजन पांच साल पहले आया था, जो काफी हिट रहा था। टीवी के इस डांस रियलिटी शो में कई सेलिब्रिटी अपने पार्टनर के साथ परफॉर्म करते हैं। इस बार भी टीवी की कई सितारों ने 'झलक दिखला जा सीजन 10' में अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाने के लिए कमर कस ली है। अब यह पुष्टी भी हो गई है कि 'झलक दिखला जा 10' में बिग बॉस विजेता रहीं शिल्पा शिंदे और बॉलीवुड व मराठी सिनेमा की अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी नजर आने वाली हैं।

actress Amruta Khanvilkar and Shilpa Shinde to participate in Jhalak Dikhhla Jaa season 10
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'झलक दिखला सीजन 10' को लेकर पूर्व बिग बॉस विजेता रहीं, शिल्पा शिंदे कहती हैं कि “बिग बॉस मेरे करियर में एक मील का पत्थर था और मुझे उम्मीद है कि झलक दिखला जा भी मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा। मैं कलर्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं शिल्पा ने आगे कहा- "मेरे प्रशंसकों को बिग बॉस के बाद टेलीविजन पर मेरी वापसी का बेसब्री से इंतजार था और यही वजह है कि मैं यह शो कर रही हूं। मुझे पता है कि वे मुझे फिर से टेलीविजन पर देखने के लिए उत्साहित होंगे और उनके मनोरंजन के लिए झलक दिखला जा से बेहतर शो और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा मैं डांस की फील्ड से नहीं आती हैं और ऐसे में दर्शकों के सामने परफॉर्म करना एक ऐसी चीज है, जिसका मैं इंतजार कर रही हूं। यह एक बड़ा मंच है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी और शो के अंत तक उनका मनोरंजन करूंगी।"

actress Amruta Khanvilkar and Shilpa Shinde to participate in Jhalak Dikhhla Jaa season 10
Amruta Khanvilkar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'झलक दिखला जा सीजन 10' का हिस्सा बनने के लिए अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि "मैं भारत के सबसे पसंदीदा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं क्योंकि यह हमेशा मेरी बकेट लिस्ट में था। मुझे डांस करना पसंद है, मैं डांस करती हूं और मेरे लिया अपनी पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के सामने परफॉर्म करना पूरी तरह से एक अलग तरह का अनुभव होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Amruta Khanvilkar and Shilpa Shinde to participate in Jhalak Dikhhla Jaa season 10
माधुरी, करण जौहर, नोरा फतेही - फोटो : social media
जज पैनल शामिल हैं ये हस्तियां
झलक दिखला सीजन दस में जाने-माने सेलिब्रिटी तो भाग लेने वाले हैं ही, जज पैनल भी बेहद शानदार रखा गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने जज के रूप में वापसी करेंगी। इसके साथ ही डांस दीवाने जूनियर्स को जज करने के बाद अब दिलबर गर्ल नोरा फतेही भी झलक दिखला जा को जज करने के लिए तैयार हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 'झलक दिखला जा सीजन 10' इसी साल सितंबर महीने में ऑनएयर होने के लिए तैयार है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed