{"_id":"5a9109c34f1c1b387b8b8587","slug":"actress-amy-jackson-signs-a-cameo-role-for-saaho-opposite-prabhas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहो' की स्टारकास्ट में जुड़ा एक विदेशी एक्ट्रेस का नाम, 'पैडमैन' की भी रही हैं हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहो' की स्टारकास्ट में जुड़ा एक विदेशी एक्ट्रेस का नाम, 'पैडमैन' की भी रही हैं हीरोइन
Sat, 24 Feb 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' की स्टारकास्ट को लेकर खबरें लगातार आ रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर को साइन करने की बात सामने आई तो लगा कि आखिरकार पूरी कास्ट फाइनल हो गई है। लेकिन अब एक और हीरोइन का नाम फिल्म की कास्ट में जुड़ने की खबर है। रजनीकांत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस को फिल्म के लिए साइन किया गया है।
2 of 4
'बाहुबली' प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' में एमी जैक्सन का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमी जैक्सन भी साहो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एमी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देंगी। साहो के अलावा एमी इस साल रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' में लीड रोल निभाएंगी।
3 of 4
'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हुआ है। आगे की शूटिंग के लिए जल्द ही पूरी टीम दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। दुबई में 'साहो' का चेज सीक्वेंस शूट होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि फिल्म में प्रभास के एंट्री सीन को शूट करने में पूरे 36 घंटे लगे थे। इस सीन को तीन दिन तक शूट किया गया। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे विलेन के रोल में होंगे। 'साहो' को इसी साल रिलीज होना था, मगर फिल्म के डायरेक्टर सुजीत रेड्डी ने अब 'साहो' को 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।