बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन पर एक निजी कंपनी के उत्पादक का गलत तरीके से विज्ञापन करने का आरोप लगा रहे है। आलोचना के बाद अब हेमा मालिनी ने इस विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विवादित विज्ञापन पर आया हेमा मालिनी का रिएक्शन, आलोचना के बाद अभिनेत्री ने कहा- 'मैं समाज के सभी वर्गों...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हेमा मालिनी निजी हेल्थकेयर कंपनी केंट आरओ सिस्टम्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर इस कंपनी के एक आटा ब्रेड मेकर उत्पादन के विज्ञापन पर छपी। इस विज्ञापन में कुछ ऐसे वाक्यों का इस्तेमाल किया गया, जिसको पढ़ने के बाद कई लोग भड़क गए और ऐसे उत्पादक का विज्ञापन करने के लिए हेमा मालिनी की आलोचना करने लगे। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
This Kent Ad provoked some thoughts. In a classist way the ad suggests that only a maid’s hand could be unclean. As a working woman who’s life has been made easy by maids, I am indebted to these women who slog their ass to feed their families. Pity that Ad maker ridicules it. pic.twitter.com/6Z2ngK3Hny What a disgustingly abhorrent ad. Kent, and your advertising agency - you should be ashamed of yourself. Govt needs to make them retract this immediately with a public apology plus a substantial donation to migrant workers relief pic.twitter.com/Icsoj1LYED
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाल ही में केंट आटा के विज्ञापन में जो प्रतिक्रिया मिली है, वह मेरी मान्यताओं से मेल नहीं खाती और सही नहीं हैं। चेयरमैन इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। मैं यहां यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती हूं और हमेशा उनके साथ खड़ी हूं'।
Views expressed by the recent advertisement of Kent Atta by @KentROSystems do not resonate with my values and are inappropriate, The Chairman has already tendered a public apology for the mistake.I hereby wish to put on record that I respect and stand by all sections of society. pic.twitter.com/i6tY3hJdt8
गौरतलब है कि विज्ञापन से जुड़ा यह मामला तब सामने आया जब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हेमा मालिनी के विज्ञापन के स्क्रीनशॉट्स साझा करने शुरू किए। लोगों ने उनके विज्ञापन की उस लाइन पर आपत्ति जताई जिसमें लिखा था, 'क्या आपकी मेड (सहायक) हाथ से आटा गूंथती है? उसके हाथ संक्रमित हो सकते हैं'। लोगों ने विज्ञापन की इस लाइन पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर इसे क्लासिस्ट, रेसिस्ट और भेदभाव करने वाला बताया।
This add is classist & gender discriminatory. Also casteist and rascist.
How can only a maid hands may be infected? Hands of husband, son, daughter, father may also be infected.@KentROSystems
Withdraw this add, and apologize to the Domestic Workers.
Stop using word 'Maid' pic.twitter.com/yqvvUAP8yC
वहीं चौतरफा आलोचना होता देख केंट आरओ सिस्टम्स के चैयरमैने महेश गुप्ता ने ट्विटर पर माफी मांगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं केंट आटा और ब्रेड मेकर की विज्ञापन के लिए माफी मांगना चाहता हूं। यह अनजाने में लेकिन गलत तरीके से पब्लिश किया गया है और इसे वापस ले लिया गया है। हम समाज के सभी लोगों का सम्मान करते हैं और आपका समर्थन करते हैं।'
Please accept our sincere apologies for having published the Ad of Kent Atta & Bread Maker. It was unintentional but wrongly communicated and it has been withdrawn. We support and respect all sections of the society.
Mahesh Gupta, Chairman

कमेंट
कमेंट X