सुपरहीरो.. ये शब्द सुनते ही आपके जेहन में थॉर, सुपरमैन, हल्क, वुलवरीन, स्पाइडरमैन, वंडर वुमन समेत कई नाम आ जाते होंगे। एक तरफ जहां सुपरपावर वाले सुपरहीरोज दर्शकों को काफी पसंद आते हैं तो वही बैटमैन और आयरन मैन जैसे सुपरहीरोज भी काफी पसंद आते हैं। दरअसल कुछ सुपरहीरोज के पास सुपरपावर होती हैं तो वहीं कुछ हीरोज खुद को अपनी सूझबूझ से सुपर बना लेते हैं। जिनके पास कोई गॉड गिफ्ट ताकत तो नहीं है लेकिन उन्होंने दिमाग से खुद को बाकियों से अलग बना लिया है।
ये हैं बॉलीवुड के दमदार सुपरहीरोज, कोई उड़ सकता है तो किसी के पास है गायब होने की शक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
फिल्म - शहंशाह
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह...' ये फेमस डायलॉग बॉलीवुड के सुपरहीरो का है। 1988 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' में वो पहली बार सुपरहीरो बने थे। फिल्म में अमिताभ ऐसे सुपरहीरो बने थे जो शहर में बढ़ रहे अपराध को मिटाता है। अब अमिताभ के पास फिल्म में कोई सुपरपावर तो थी नहीं लेकिन उनकी खास पोशाक, जंजीर वाले हाथ और रस्सी का इस्तेमाल, उन्हें सुपरहीरो का तमगा दिलवाता है।
अमिताभ बच्चन
फिल्म - अजूबा
'शहंशाह' की सक्सेस के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर 1991 में सुपरहीरो बनकर लौटे। फिल्म का नाम था 'अजूबा'। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, सोनम, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर भी थे। फिल्म में अजूबा को लोगों का मसीहा बताया गया है। हालांकि कारोबार के मामले ने फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की थी लेकिन बाद में फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स के जरिए अपनी कीमत वसूल कर ली थी।
अनिल कपूर
फिल्म - मिस्टर इंडिया
हाल ही में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म को रिलीज हुए 33 साल पूरे हुए हैं। ये फिल्म एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित थी। जिसके पास एक ऐसी घड़ी रहती है जिससे वो कभी भी और कहीं भी गायब हो सकता है। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य किरदार में थे। तो वहीं अभिनेता अमरीश पुरी विलेन के किरदार में थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
ऋतिक रोशन
फिल्म - कृष
भारतीय सिनेमा के लिए कृष एक आइकॉनिक सुपरहीरो है। 'कृष' फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी। कृष की सफलता के बाद साल 2013 में इसका दूसरा पार्ट कृष 3 भी रिलीज हुआ। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में कृष का किरदार अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाया था। फिल्म के दोनों पार्ट्स में ऋतिक के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।

कमेंट
कमेंट X