{"_id":"5cadbc6cbdec2256d212b6ae","slug":"actress-anjala-javeri-was-discovered-by-vinod-khanna-now-where-she-is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना की खोज थी ये एक्ट्रेस, करीना कपूर के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी करके अचानक हो गईं गायब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना की खोज थी ये एक्ट्रेस, करीना कपूर के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी करके अचानक हो गईं गायब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
anjala zaveri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) और काजोल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड आपको याद है? घुंघराल बाल वाली इस लड़की का नाम है अंजला जावेरी । इस फिल्म में अंजला जावेरी, काजोल की दोस्त का किरदार निभाती हैं । क्या आप जानते हैं कि अंजला आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
2 of 6
anjala zaveri
अंजला जावेरी एक्टर विनोद खन्ना की खोज थीं। उन दिनों विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए 'हिमालय पुत्र' नाम से फिल्म बना रहे थे जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। उनकी ये तलाश अंजला जावेरी के रूप में पूरी हुई। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
3 of 6
anjala zaveri
इसके बाद उन्होंने कई और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। उनकी एकमात्र हिंदी फिल्म जो हिट रही वो थी 'जब प्यार किया तो डरना किया'। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग किरदार था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anjala zaveri
इस फिल्म में वो अरबाज खान की गर्लफ्रेंड बनीं थीं। लेकिन असल जिंदगी में अंजला जावेरी ने मॉडल और एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी की है। तरुण अरोड़ा वही हैं जिन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना के ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
5 of 6
अंजला जावेरी
आज अंजला जावेरी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। बेशक हिंदी फिल्मों में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया लेकिन साउथ में वो जाना-माना नाम हैं। अंजला की साल 2012 में तेलुगु फिल्म आई थी । जिसका नाम Life Is Beautiful था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।