फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना के लिए दांव पर लगा दिया था करियर, इस वजह से हुआ था दोनों का ब्रेकअप

Sat, 11 Jan 2020 06:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
actress anju mahendru birthday special story know her love story with rajesh khanna
राजेश खन्ना
अंजू महेंद्रू एक एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर रह चुकी हैं । अंजू 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । अंजू ने 13 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था । उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इसके बाद वो 'ज्वेल थीफ, बंधन और दस्तक' जैसी फिल्मों में नजर आईं । अंजू को फिल्मों में कभी बड़े रोल नहीं मिल पाए । अब वो कई टीवी सीरियल में नजर आती हैं । अंजू, राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते काे लेकर हमेशा चर्चा में रहीं । 

 

actress anju mahendru birthday special story know her love story with rajesh khanna
राजेश खन्ना

अंजू महेंद्रू के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी और राजेश खन्ना की लव स्टोरी के बारे में । राजेश खन्ना के साथ अंजू का रिश्ता एक बुरे मोड़ पर आकर टूटा था । अंजू और राजेश बचपन के साथी थे । दोनों ने कॉलेज में भी साथ ही पढ़ाई की थी । फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया । 1960 की बात है, तब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे । अंजू भी मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं।

actress anju mahendru birthday special story know her love story with rajesh khanna
राजेश खन्ना

बॉलीवुडशादी डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जब अंजू रिलेशन में आईं तो उन्होंने राजेश खन्ना के करियर के लिए अपने सपनों को दरकिनार कर दिया । रिलेशन की शुरुआत में राजेश भी अंजू का खूब ख्याल रखते थे । धीरे-धीरे राजेश ने अंजू की हर इच्छा को पूरा करना शुरू कर दिया था । जब राजेश ने सफलता पानी शुरू की तो उन्होंने अंजू से कहा कि वो अपना करियर छोड़ दें ।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress anju mahendru birthday special story know her love story with rajesh khanna
राजेश खन्ना

अंजू, राजेश से इतना प्यार करती थीं कि वो अपना करियर छोड़, बस राजेश के सपनों को पूरा करने में लग गईं । अब अंजू और राजेश एक ही घर में रहने लगे थे। अंजू, घर का सारा काम संभालती थीं और राजेश फिल्में करने में बिजी थे । राजेश की एक के बाद एक फिल्में हिट जा रही थीं । लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दारार आने लगी । अंजू बहुत खुले विचारों वाली लड़की थीं और राजेश बेहद ट्रेडिशनल। सफलता के चरम पर पहुंचने के बाद भी राजेश अपनी पुरानी विचारधारा को खत्म नहीं कर पाए थे । 

विज्ञापन
actress anju mahendru birthday special story know her love story with rajesh khanna
राजेश खन्ना

अक्सर अंजू और राजेश के विचारों में मतभेद के चलते लड़ाई हो जाती थी । एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि राजेश को उनकी स्कर्ट से लेकर साड़ी तक में दिक्कत रहती थी । अंजू ने कहा था, 'वो बहुत पुराने विचार के थे । हमारे रिश्ते में हमेशा कंफ्यूजन रही। जब मैं स्कर्ट पहनती थी तो वो कहते थे कि तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती । जब मैं साड़ी पहनती थी तब कहते थे कि साड़ी क्यों पहनी? खुद को भारतीय नारी की तरह प्रजेंट करने की कोशिश क्यों करती हो ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed