{"_id":"60f42ede8ebc3e73564944a4","slug":"actress-anuradha-patel-interesting-and-unknown-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मन क्यों बहका रे बहका: जाने कहां हैं रेखा के साथ नजर आई ये अभिनेत्री, कंवलजीत सिंह से है गहरा नाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मन क्यों बहका रे बहका: जाने कहां हैं रेखा के साथ नजर आई ये अभिनेत्री, कंवलजीत सिंह से है गहरा नाता
ऐसा कहा जाता है कि फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहता। आपको बहुत कम ही ऐसे उदाहरण मिलेंगे जहां हीरोइनों ने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया हो। बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जिन्होंने कुछ ही फिल्में करके या तो शादी कर ली या फिल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंडस्ट्री में हर किसी की किस्मत नहीं चमकती। यहां कई लोग गुमनामी के ऐसे अंधेरे में खो जाते हैं कि उन्हें कोई सालों तक नहीं पूछता। ऐसी ही एक चर्चित अभिनेत्री थीं अनुराधा पटेल। कई फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद वे लाइम लाइट से दूर हो गईं।
मुंबई में पैदा हुईं अनुराधा पटेल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं। अशोक कुमार और किशोर कुमार रिश्ते में उनके नाना लगते हैं। दरअसल, अनुराधा की मां भारती जाफरी अशोक कुमार की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'लव इन गोवा' से की थी। इस फिल्म में उनके काम के खूब सराहा गया। बावजूद इसके वह फिल्मों से गायब हो गईं, चलिए आज उन्हीं के बारे में बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें ...
2 of 5
अनुराधा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अगले साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'उत्सव' में अनुराधा ने रेखा के साथ काम किया। वे फिल्म में रेखा की सहेली के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म का गाना 'बन मन क्यों बहका रे बहका' लोगों की जुबान पर चढ़ गया।
3 of 5
अनुराधा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
1987 में रिलीज हुई फिल्म 'इजाजत' में अनुराधा एक बार फिर रेखा के साथ नजर आईं। इस फिल्म के गाने 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है' ने उन्हें जबरदस्त प्रसिद्धि दिला दी। इन फिल्मों के अलावा वे सदा सुहागन, धर्म अधिकारी, रुखसत जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराधा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा अनुराधा ने कुछ धारावाहिकों में भी काम किया। इसके साथ ही वह कई बड़े विज्ञापनों में भी नजर आईं। आखिरी बार वह साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में दिखी थीं। इसमें उन्होंने गुंजन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराधा पटेल और कंवलजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में काम करने के दौरान ही अनुराधा को अभिनेता कंवलजीत सिंह से प्यार हो गया और फिर दोनों शादी रचा ली। आज अनुराधा और कंवलजीत के तीन बच्चे हैं। साल 2011 में वह सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' में भी नजर आईं। अनुराधा मुंबई में पर्सनालिटी डवलपमेंट का इंस्टिट्यूट भी चलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।