सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने मजेदार तस्वीर साझा कर भूमि को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- एक साल बड़ी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar share funny post to wish Bhumi pednekar on her birthday actress reacted
भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। भूमि पेडनेकर का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कड़ा संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई है। भूमि पर्दे पर सिर्फ ग्लैमरस किरदार ही नहीं निभातीं बल्कि वो हर तरह के किरदार निभाने के लिए तैयार रहती हैं। बहुत से रोल्स जो दूसरी हीरोइनें करने से शायद हिचकिचाती होंगी उन रोल्स को भूमि बड़ी ही आसानी से कर लेती हैं। उनके को-स्टार भी उनके साथ काम करके बेहद खुश रहते हैं। हाल ही में भूमि के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।



खास अंदाज में दी अक्षय कुमार ने बधाई

हालांकि सबसे खास बधाई अक्षय कुमार ने उन्हें दी है। अक्षय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। अब भूमि को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जन्मदिन की बधाई दी। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने बधाई देने के लिए जो तस्वीर साझा की है वो काफी मजेदार है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है जो फैंस को काफी शानदार लग रहा है। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trending Videos
Akshay kumar share funny post to wish Bhumi pednekar on her birthday actress reacted
अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर - फोटो : WittyFeed

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें भूमि शांत नजर आ रही हैं और खिलाड़ी कुमार अजीबो गरीब एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी फिल्म के शूटिंग के दौरान की तस्वीर लग रही है। इसे साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ' बर्थडे गर्ल को पूरी तरह हंसाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि वो एक साल और बड़ी हो गईं हैं, लेकिन भूमि घबराओ मत, तुम अब समझदार होती जा रही हो। जन्मदिन की बधाई हो भूमि'।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar share funny post to wish Bhumi pednekar on her birthday actress reacted
भूमि पेडनेकर - फोटो : भूमि पेडनेकर

अक्षय कुमार द्वारा भूमि को इस खास अंदाज में बधाई देने का अंदाज फैंस के साथ साथ सितारों को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर भूमि ने प्रतिक्रिया दी है। भूमि ने लिखा-, 'सर आप बहुत प्योर हो'। इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। उनके अलावा और भी कई सितारों ने भूमि पर प्यार लुटाया है।

Akshay kumar share funny post to wish Bhumi pednekar on her birthday actress reacted
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि भूमि अक्षय कुमार को एक रोल मॉडल मानती हैं। भूमि ने कहा, “मैं सच्चे दिल से अक्षय सर की प्रशंसक हूं। उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया है और इस ऊचाई पर पहुंचे हैं। उनके इस सफर के कई पहलुओं की मैं वास्तव में प्रशंसा करती हूँ, मसलन उन्होंने बड़ा सपना देखा और उसे पूरा किया। मेरी भी कहानी ऐसी ही रही है। मेरा मानना है कि सफलता की कहानी वही होती है जो लोगों के भी काम आए और उन्हें प्रेरित करे।” 


 
विज्ञापन
Akshay kumar share funny post to wish Bhumi pednekar on her birthday actress reacted
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram

बता दें कि भूमि और अक्षय फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में नजर आए थे। टॉयलेट जैसे मुद्दे पर बनी इस फिल्म में अक्षय और भूमि के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा भूमि फिल्म 'दुर्गामति' में नजर आईं थीं जिसे अक्षय ने को-प्रोड्यूस किया था। बहुत जल्द भूमि अक्षय के साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed