{"_id":"60f427a38ebc3e5eb4660136","slug":"sonu-sood-says-he-is-getting-many-movies-and-roles-that-are-larger-than-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्मफल: सोनू सूद को मिल रहा नेकी का नतीजा, फिल्मों में मिल रहे शानदार रोल लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्मफल: सोनू सूद को मिल रहा नेकी का नतीजा, फिल्मों में मिल रहे शानदार रोल लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदो की हर मुमकिन मदद की और लोगों के मसीहा कहलाए। निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर वह देश की जनता के लिए उनके रियल लाइफ हीरो बन गए। सोनू सूद अपनी दरियादिली की वजह से आज करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। फिल्मों में अधिकतर विलेन के रोल में दिखाई देने वाले सोनू रियल लाइफ के हीरो हैं और यह बात उन्होंने साबित कर दी है। अपने नेक कामों के चलते देश की जनता के बीच जिस तेजी से उनकी लोकप्रियता बढ़ी है, उसका असर उनके प्रोफेशन पर भी पड़ता नर आ रहा है।
जैसे-जैसे चीजें सामान्य हो रही हैं, सोनू ने फिल्मों पर भी काम करना शुरू कर दिया है और अपनी प्रोफेशनल लाइफ और सामाजिक कार्यों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने इसको लेकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि उनके सामाजिक कार्यों के चलते उनकी प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित नहीं हुई।
Trending Videos
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वह जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे उपलब्ध होने के बावजूद अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं। सोनू कहते हैं 'सामाजिक कार्य मेरे काम का ही विस्तार है.।यह कुछ अलग नहीं है। जिस तरह मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखता हूं, उसी तरह मेरा सामाजिक कार्य भी मेरे रूटीन काम में व्यवस्थित रूप से शामिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू आगे कहते हैं, 'यह मेरे जीवन का हिस्सा है और मैं इसे करता रहूंगा।' सोनू सूद को लोग एक सुपरहीरो की तरह देखते हैं और ऐसे में लोग उन्हें निश्चित रूप से जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते हैं.।इसपर सोनू कहते हैं, 'मुझे अपने प्रोफेशन से प्यार है। मुझे कई फिल्में और भूमिकाएं मिल रही हैं जो जीवन से बड़ी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उन सभी को करूंगा।'
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू ने बताया, 'मैं फिल्में तभी चुनता हूं, जब मुझे उनसे पूरी तरह प्यार हो जाता है। दर्शकों ने हमेशा मुझ पर और मेरे द्वारा चुने गए प्रोजेक्ट पर अपना प्यार बरसाया है। इसलिए, मुझे आशा है कि आगे भी वे ऐसा ही करते रहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले सोनू ने एक एप लॉन्च किया था, जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर होगी। वहीं कुछ लोग जो जागरूक हैं और कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ा है। इसी को देखते हुए सोनू ने गांवों में वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए इस एप को लॉन्च किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X