सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तेरा यार हूं मैं: रोमांस नहीं जब ब्रोमांस ने जीता दर्शकों का दिल, दोस्ती देख भर आईं सबकी आंखें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Dil chahta hai to Sonu ke titu ki sweety these bollywood films based on bromance won audiences heart
सनी सिंह, कार्तिक, गोविंदा, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर तरह के विषय पर फिल्में बनती हैं, लेकिन रोमांटिक फिल्मों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की अधिकतर रोमांटिक फिल्में जबरदस्त हिट होती हैं। हालांकि रोमांस के साथ साथ अगर पर्दे पर किसी और कॉन्सेप्ट को भी बहुत पसंद किया गया तो वो है ब्रोमांस यानि दोस्ती वाला रोमांस। जब दो मेल किरदारों के बीच जबरदस्त दोस्ती होती है तो वो ब्रोमांस कहलाती है। लड़के जितने अच्छे प्रेमी, पति, पिता और भाई होते हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वो दोस्त होते हैं।



जब ब्रोमांस ने जीता दर्शकों का दिल

असल जिंदगी में भी अक्सर ब्रोमांस देखने को मिलता है और पर्दे पर तो ब्रोमांस की कहानी हमेशा से बहुत खास रही है। बहुत सी फिल्मों में दिखाया गया कि दो दोस्त कैसे एक दूसरे के लिए लड़की, परिवार और हर चीज का बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं। इन फिल्मों में लड़कों ने हीरोइन से ज्यादा अपने दोस्त के साथ ही भाई वाला प्यार किया। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनमें दिखा जबरदस्त ब्रोमांस।

Trending Videos
Dil chahta hai to Sonu ke titu ki sweety these bollywood films based on bromance won audiences heart
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

शोले

रमेश सिप्पी की फिल्म शोले कई मायनों में बहुत खास है। ठाकुर, गब्बर, जय, वीरु, बसंती, राम लाल जैसे किरदारों वाली इस फिल्म में एक जो सबसे खास बात थी वो थी जय और वीरु की दोस्ती। एक ही बाइक पर सवार होकर जब जय-वीरु अपनी दोस्ती का नगमा गाते नजर आए तो फैंस भी झूम उठे। वहीं जब जय वीरु को अधूरा छोड़कर इस दुनिया से चला गया तो लोगों की आंखें भर आईं। जय और वीरु का किरदार निभाने वाले अमिताभ और धर्मेंद्र असल जिंदगी में भी एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dil chahta hai to Sonu ke titu ki sweety these bollywood films based on bromance won audiences heart
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अंदाज अपना अपना

दो दोस्त एक ही प्याली में चाय पिएंगे....ये कॉनसेप्ट लोगों को अमर प्रेम( आमिर-सलमान) ने सिखाया था। एक दूसरे की टांग खींचते और मस्ती करते करते अमर प्रेम एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं और फिर अपनी बॉन्डिंग के चलते वो खलनायकों का सामना आसानी से कर पाते हैं। अमर प्रेम के ब्रोमांस ने दर्शकों को खूब हंसाया था।

Dil chahta hai to Sonu ke titu ki sweety these bollywood films based on bromance won audiences heart
हसीना मान जाएगी - फोटो : सोशल मीडिया

हसीना मान जाएगी

90 के दशक में गोविंदा और संजय दत्त की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की गई। कभी दोनों फिल्मों में भाई बने नजर आए तो कभी दोस्त। वहीं उनके ब्रोमांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म हसीना मान जाएगी में तो दोनों का ब्रोमांस हीरोइनों के साथ हुए रोमांस पर भारी पड़ गया था।

विज्ञापन
Dil chahta hai to Sonu ke titu ki sweety these bollywood films based on bromance won audiences heart
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

दिल चाहता है

साल 2000 में रिलीज हुई इस ऑइकोनिक फिल्म ने दोस्ती का और भी खूबसूरत रूप दिखाया था। तीन अलग अलग किस्म के दोस्त कैसे एक ट्रिप पर साथ जाते हैं, फिर धीरे धीरे वो कॉलेज के आगे बढ़ने लगते हैं और उनकी जिंदगियां बदलने लगती हैं। उनकी दोस्ती में उतार चढ़ाव भी आता है, लेकिन दिल से प्यार कभी खत्म नहीं होता है। आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की इस फिल्म को बहुत ही पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed