अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। वहीं विक्की के साथ तस्वीरों कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। इसी बीच एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है।
रचनात्मक: विक्की का ये बेहतरीन 'कौशल' आया सामने, बनाई गणपति बप्पा की पेंटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान विक्की व्हाइट टी-शर्ट और डार्क सनग्लासेस लगाए मुस्कुराते हुए भगवान की पेंटिंग के साथ पोज दे रहे हैं। विक्की की इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन की जगह रंगों वाली प्लेट और इमोजी को शेयर किया है, जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेता ने खुद इस पेंटिंग को बनाया है। विक्की अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। पिछले ही दिनों उन्होंने खुद को एक लग्जरी तोहफा गिफ्ट किया था। विक्की ने अपने लिए रेंज रोवर गाड़ी खरीदी थी जिसके साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।
वहीं, विक्की और कटरीना कैफ के रिश्ते की बात तो जगजाहिर है। दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं।
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X