बॉलीवुड सितारों के बारे में सब कुछ जानने का क्रेज हमेशा से फैंस के बीच रहा है। किस स्टार का दिल किससे मिल रहा है और कौन किससे अलग हो रहा है ये सारी बातें जानने के लिए फैंस परेशान रहते हैं। बॉलीवुड की हसीनाओं की निजी जिंदगी में तो फैंस खासकर ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाते हैं। फैंस हमेशा ये जानना चाहते हैं कि किस अभिनेत्री की शादी हो रही है या किसका कहां अफेयर चल रहा है। पर्दे पर बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी में अभी तक कुंवारी हैं।
कटरीना से कंगना तक: पर्दे पर दुल्हन बन चुकीं ये अभिनेत्रियां असल जिंदगी में हैं कुंवारी, फैंस ने कहा- कब उठेगी डोली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने पर्दे पर कई बार दुल्हन का जोड़ा पहना है। फिल्म '2 स्टेट' और कई विज्ञापन में भी आलिया दुल्हन बनकर सामने आ चुकी हैं। हालांकि असल जिंदगी में अभी तक आलिया के हाथ पीले नहीं हुए हैं। पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि आलिया रणबीर कपूर संग शादी करने वाली हैं। वहीं फैंस भी बेसब्री से आलिया के दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे हैं।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ अपने करियर में अब तक कई बार दुल्हन बन चुकी हैं। कई बार तो वो दूल्हे को मंडप में ही छोड़ कर भाग गई हैं। हालांकि असल जिंदगी में कटरीना के हाथों में मेहंदी नहीं रची है। इन दिनों कटरीना का नाम विक्की कौशल संग जोड़ा जा रहा है ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों खुशखबरी सुना सकते हैं।
कंगना रणौत
पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना रणौत ने भी फिल्मी पर्दे पर तो खूब शादियां की है, लेकिन असल जिंदगी में वो अभी तक कुंवारी हैं। पिछले काफी समय से कंगना का नाम भी किसी से जुड़ता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि कंगना कब शादी के बंधन में बंधती हैं।
जान्हवी कपूर
जान्हवी अभी कुछ ही फिल्मों में नजर आईं हैं, लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म में ही वो दुल्हन बन गईं थीं। हालांकि जान्हवी की शादी में अभी लंबा वक्त है क्योंकि वो भी अपना करियर सेट करने के बाद ही शादी करेंगी। हालांकि फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि जान्हवी का दिल इन दिनों किसी के लिए धड़क रहा है या नहीं।

कमेंट
कमेंट X