सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: एक बार फिर बोल्ड अवतार में दिखी मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 18 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Looks Super Gorgeous in Her Video See Her Viral Video on Social Media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

मलाइका अरोड़ा खान का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास न रहा हो, लेकिन आज वो बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों मे शुमार हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने निजी रिश्ते को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही वो अपनी बोल्डनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वो अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें अपनी पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है।



अपनी नई पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री हैं। अपनी फिटनेस से वो युवा अभिनेत्रियों को भी मात दे देती हैं। उनकी तस्वीर देखने के बाद प्रशंसक उनकी खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। एक बार फिर से मलाइका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने प्रशंसको को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। उनकी वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Trending Videos
Malaika Arora Looks Super Gorgeous in Her Video See Her Viral Video on Social Media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में वो अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। इसमें उनकी कई पुरानी बोल्ड वीडियोज भी हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘सप्ताहांत का एहसास, मुझे ये एडिट पसंद आई। बता दें कि इस वीडियो को मलाइका के एक प्रशंसक ने एडिट किया है। वीडियों में वह अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। किसी वीडियों में मलाइका स्विमिंग पूल के पास बैठी हैं तो किसी में वह कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Looks Super Gorgeous in Her Video See Her Viral Video on Social Media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

यूजर्स ने तस्वीर देखकर किया ऐसा कमेंट

मलाइका के इस हॉट और बोल्ड वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, ‘नोरा आप यू ही बदनाम हैं, आग तो मलाइका ने लगाई है। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैम आप तो असली ब्यूटी क्वीन हैं। अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप की उम्र का तो पता ही नहीं चलता आप बहुत ही खूबसूरत हैं।

Malaika Arora Looks Super Gorgeous in Her Video See Her Viral Video on Social Media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

लाखों में हैं सोशल मीडिया पर प्रशंसक

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। कभी वो अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा करती हैं तो कभी अपनी गर्ल गैंग करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora Looks Super Gorgeous in Her Video See Her Viral Video on Social Media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

योगा से रखती हैं खुद को फिट

मलाइका अरोड़ा सिर्फ फैशन के मामले में ही नहीं बल्कि फिटनेस के मामले में भी अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मलाइका अपने प्रशंसकों को योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। बता दें कि करीना कपूर खान ने जब बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था तो उसके बाद मलाइका ने वापस शेप में आने के लिए करीना की बहुत मदद की थी। इसके अलावा अगर मलाइका के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होने मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली और छैया-छैया जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed