सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इमरान-आलिया से अर्जुन-कटरीना तक: पर्दे पर कभी रोमांस करती नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां, ये है वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi alia bhatt to arjun kapoor and katrina kaif these stars will not do romantic roles together this is the reason
इमरान हाशमी, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए जबरदस्त कहानी के साथ साथ काम करने वाले सितारों के बीच जानदार केमेस्ट्री होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आती है लेकिन किरदारों की बढ़िया केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत प्रभावित कर देती है। पर्दे पर जब ये सितारे रोमांस करते हैं तो उन्हें देखकर दर्शकों के दिलों में भी प्यार उमड़ आता है। शाहरुख-काजोल, अनिल-माधुरी, रणवीर-दीपिका, वरुण-आलिया जैसी कितनी ही जोड़ियां हैं जिनकी शानदार केमेस्ट्री ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो आपको कभी भी पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन कौन से सितारे ऐसे हैं जिन्हें आप पर्दे पर कभी रोमांस करता नहीं देख पाएंगे।



इमरान हाशमी- आलिया भट्ट

बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी पर्दे पर किसी भी हसीना के साथ रोमांस कर सकते हैं, लेकिन आलिया भट्ट के साथ वो ऐसा नहीं कर सकते। दरअसल इमरान और आलिया फर्स्ट कजिन हैं। आलिया की मां और इमरान के पिता एक ही मां की औलाद हैं। ऐसे में इमरान और आलिया एक दूसरे के भाई बहन हैं और ये ही वजह है कि आलिया और इमरान कभी रोमांटिक रोल में नहीं दिखेंगे।

 

Trending Videos
Emraan Hashmi alia bhatt to arjun kapoor and katrina kaif these stars will not do romantic roles together this is the reason
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर

बोनी कपूर ने दो शादियां की थीं जिससे मोना कपूर से अर्जुन हुए और श्रीदेवी से जान्हवी कपूर। अर्जुन और जान्हवी सौतेले भाई बहन हैं। दोनों आपको किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं, लेकिन पर्दे पर रोमांस करते नजर नहीं आएंगे। अर्जुन अपनी बहन जान्हवी को खूब लाड करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि जब जान्हवी उन्हें भैया बुलाती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है क्योंकि उनकी बहन अंशुला दूसरे तरीके से उनका नाम लेती हैं। अर्जुन और जान्हवी कॉफी विद करण में साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi alia bhatt to arjun kapoor and katrina kaif these stars will not do romantic roles together this is the reason
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन

किसी वक्त पर सलमान और ऐश्वर्या बॉलीवुड की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी। इसके साथ ही पर्दे के पीछे भी दोनों के अफेयर के किस्से खूब सामने आते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता बेहद विवादों के साथ खत्म हुआ था। इसके बाद ही ऐश्वर्या ने फैसला किया था कि वो सलमान के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगी। ऐसे में सलमान और ऐश्वर्या अब किसी भी फिल्म में रोमांस करते नजर नहीं आएंगे।

Emraan Hashmi alia bhatt to arjun kapoor and katrina kaif these stars will not do romantic roles together this is the reason
कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ

अर्जुन और कटरीना कैफ भी पर्दे पर कभी साथ में रोमांस करते नजर नहीं आ सकते हैं। हालांकि अर्जुन और कटरीना भाई बहन नहीं हैं, लेकिन अर्जुन कटरीना को अपनी बहन जैसा मानते हैं और कटरीना भी उन्हें राखी बांधती हैं। ऐसे में दोनों पर्दे पर कभी साथ नजर आए भी तो वो रोमांटिक रोल में साथ नहीं होंगे।

विज्ञापन
Emraan Hashmi alia bhatt to arjun kapoor and katrina kaif these stars will not do romantic roles together this is the reason
सोनम कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर कपूर-सोनम कपूर

रणवीर ने बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग पर्दे पर रोमांस किया है, लेकिन सोनम कपूर संग वो कभी रोमांस नहीं कर सकते। दरअसल अनिल कपूर रिश्ते में रणवीर कपूर के अंकल लगते हैं इस लिहाज से सोनम कपूर उनकी बहन हैं। ये ही वजह है कि रणवीर और सोनम फिल्म में रोमांस करते नहीं दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed