सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फोटो: अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने लुक टेस्ट की तस्वीर, यूजर्स बोले- सोनू सूद की कॉपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Jul 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pic from Look Test Fans Reminded Of Sonu Sood
अमिताभ बच्चन, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

महानायक अमिताभ बच्चन आएदिन सुर्खियों में रहते हैं और सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं। कभी अमिताभ बच्चन बाबू जी की कविता शेयर करते हैं तो कभी अपनी कोई पुरानी तस्वीर। पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अपनी एक किताब पढ़ते हुए और रिकॉर्डिंग करते हुए फोटो साझा की थी। बिग बी अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की एक किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा था, 'पूज्य पिताजी की लेखनी से मैं खुद को दूर नहीं रख सकता हूं। अब उनकी गंभीर बातें, मेरी आवाज में सुनिए।' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने पहले लुक टेस्ट की फोटो शेयर की है और लिखा है कि ये मेरी फिल्म का लुक टेस्ट था। अमिताभ बच्चन का लुक टेस्ट फिल्म 'रेशमा और शेरा' के लिए था।



अमिताभ बच्चन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें बिग बी पगड़ी पहने हुए हैं और फोटो ब्लैक एंड व्हाइट कलर में है। फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा लुक टेस्ट फिल्म रेशमा और शेरा के लिए। साल 1969 में और मैं सेलेक्ट हो गया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Trending Videos
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pic from Look Test Fans Reminded Of Sonu Sood
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के इस लुक टेस्ट की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि फैंस को बिग बी एक्टर सोनू सूद की तरह दिख रहे हैं। लोगों ने अमिताभ बच्चन के चेहरे को सोनू सूद से मिलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pic from Look Test Fans Reminded Of Sonu Sood
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'पहली नजर में मुझे लगा जैसे सोनू सूद।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'आप बिल्कुल सोनू सूद की तरह दिख रहे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर कोई ध्यान से न देखे तो एकदम सोनू सूद को ही समझेगा।' अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर लोगों ने सोनू सूद के नाम पर कमेंट किया है।

Amitabh Bachchan Shares Throwback Pic from Look Test Fans Reminded Of Sonu Sood
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘कुछ लिखने को नहीं है’। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट जैसे ही ट्रोलर्स की नजरों मे आया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ प्रशंसक तो उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि अगर आपके पास कुछ लिखने के लिए नहीं है तो पेट्रोल और डीजल के भाव के बारे में ही लिख दीजिए।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Throwback Pic from Look Test Fans Reminded Of Sonu Sood
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के खाते में कई फिल्में हैं। वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'चेहरे' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed