सब्सक्राइब करें

द फैमिली मैन 2: 'सुची' के किरदार को लेकर प्रियामणि को सुनने पड़ते हैं भद्दे कमेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 18 Jul 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
The Family Man 2 Actress Priyamani says People Troll me for My character suchi in the show
प्रियामणि - फोटो : Instagram

'द फैमिली मैन सीजन 2' को रिलीज हुए काफी समय हो गया है, लेकिन इस शो के किरदारों को लेकर कुछ लोग इतने अधिक सीरियस हैं कि इन किरदारों को वो कलाकारों की असल जिंदगी और उनके व्यवहार से जोड़ने लगते हैं। कुछ समय पहले ‘द फैमिली मैन 2’ में सुची और श्रीकांत की बेटी धृति की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर को सीरीज में किसिंग सीन देने पर कुछ लोगों ने खूब ताने दिए थे और साथ ही उन्हें तरह-तरह के मैसेज भेजे थे। अब बेटी के बाद उनकी मां सुची उर्फ प्रियामणि को लोग उनके किरदार के लिए भद्दे-भद्दे मैसेज भेज रहे हैं।



प्रियामणि ने कही ये बात

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्रियामणि ने ये खुलासा करते हुए बताया कि कुछ लोग उन्हें उनके किरदार के लिए खूब प्यार दे रहे हैं तो वही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें बेतुके कमेंट्स कर रहे हैं। उन्होने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि लोग ये तक कह रहे हैं कि सुचि जैसी पत्नी किसी को भी न मिलें। बातचीत में उन्होने कहा कि लोग ये भूल जाते हैं कि हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं।  

Trending Videos
The Family Man 2 Actress Priyamani says People Troll me for My character suchi in the show
प्रियामणि - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे विश्वास है कि मैंने कुछ सही किया

प्रियामणि ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कई खुलासे किए। उन्होने कहा, ‘मुझे इस बात का यकीन है कि मैंने कुछ सही किया है। आप मुझसे नफरत कर सकते हैं’। प्रियामणि ने आगे बातचीत में कहा, ‘मुझे लोगों के ये मैसेज मिल रहे हैं कि आपको श्रीकांत के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। जब भी मैं इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट डालती हूं तो उसमें आधे से अधिक लोगों के इस तरह के ही कमेंट्स होते हैं। कई लोग तो मुझे ये मैसेज तक करते हैं कि भगवान दो वक्त कि रोटी कम दे दे, लेकिन तुम जैसी पत्नी किसी को नहीं दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Family Man 2 Actress Priyamani says People Troll me for My character suchi in the show
प्रियामणि - फोटो : Instagram

रील और रियल जिंदगी का अंतर भूल जाते हैं लोग

प्रियामणि ने अपनी इस बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोग अक्सर रील और रियल जिंदगी के बीच के फर्क को भूल जाते हैं। इस बात को वो पूरी तरह से भुला देते हैं कि हम असल जिंदगी में अलग हैं और वो जो हम पर्दे पर निभा रहे हैं वो सिर्फ एक किरदार है। प्रियामणि ने कहा, ‘मैं बैठकर हर इंसान को ये नहीं समझा सकती कि ये सिर्फ एक किरदार है और ये रील है। मैं एक कलाकार हूं और जो भी ऑन-स्क्रीन कर रही हूं वो मेरा काम है असल जिंदगी में मैं वैसी नहीं हूं’।

The Family Man 2 Actress Priyamani says People Troll me for My character suchi in the show
प्रियामणि - फोटो : Instagram

लोगों की इस हरकत से प्रियामणि हैं हैरान

प्रियामणि ने जबसे सुची के किरदार को निभाया है तबसे वो सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। उन्होने आगे कहा, ‘मैं इस बात को लेकर बहुत हैरान हूं कि अगर लोगों को कोई किरदार नहीं पसंद तो वो इस हद तक क्यों चले जाते हैं। अगर आपको कुछ नहीं पसंद वो आपकी राय है, लेकिन उस किरदार को व्यक्तिगत रूप से किसी कलाकार की असल जिंदगी से जोड़ना बिलकुल गलत है’।

विज्ञापन
The Family Man 2 Actress Priyamani says People Troll me for My character suchi in the show
द फैमिली मैन - फोटो : Social Media

मनोज बाजपेयी की पत्नी बनी थीं प्रियामणि

बता दें कि 'फैमिली मैन 2' में प्रियामणि ने 'श्रीकांत' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी की पत्नी 'सुचित्रा अय्यर' उर्फ 'सुची' की भूमिका निभाई थी। सुची को अपने परिवार की देखभाल करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वो अपने खास दोस्त अरविंद उर्फ शरद केलकर के साथ उनकी नई कंपनी जॉइन कर लेती है। लेकिन साथ काम करते हुए इनकी नज़दीकियां बढ़ती हैं और लोनावला में कुछ ऐसा होता है जो अंदर ही अंदर सुची को परेशान कर देता है।  इस सीरीज के दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए अब बस इंतजार हैं तो इस सीरीज के तीसरे सीजन का।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed