अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। गुपचुप हुई ये शादी इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में हुई। इस शादी में सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही रहे। 21 दिसंबर को दिल्ली के 'द ताज पैलेस' होटल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। विदेश में शादी और हनीमून के बाद भारत में हुए इस सेरेमनी में पीएम मोदी समेत कई हस्तियां शरीक हुई। अपनी नई जिंदगी के सबसे खास मौके पर दोनों ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किए आउटफिट पहने लेकिन अब अनुष्का शर्मा की साड़ी पर चर्चा हो रही है।
अनुष्का ने फिर की इस एक्ट्रेस की कॉपी, झुमकों के बाद अब साड़ी भी हो गई मैचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको बताते हैं कि आखिर अनुष्का शर्मा की इस साड़ी की चर्चा क्यों छिड़ी है। दरअसल, सब्यसाची की डिजाइन की हुई अनुष्का ने जो साड़ी पहनी काफी हद तक वैसी ही मिलती जुलती साड़ी कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने पहनीं। दीपिका पादुकोण ने यह साड़ी हेमा मालिनी के बुक लॉन्च के मौके पर पहनीं थीं।
डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनुष्का का लुक पूरी तरह से भारतीय बहू को दर्शा रहा है। मांग में लाल सिंदूर, लाल रंग की बिंदी, भारी गहने साथ में लाल बनारसी साड़ी में वह बेहद सुंदर लग रही हैं। रिसेप्शन में विराट और अनुष्का इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां विराट कोहली ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे तो लाल बनारसी साड़ी में अनुष्का का ग्रेस देखते ही बनता था। विराट के काले रंग की गलाबंद शेरवानी में 18 कैरट गोल्ड के बटन लगे हुए थे। हैंडमेड ब्रोकेट का चूड़ीदार के साथ सब्यसाची एसेसरीज की मोजरी उन पर जंच रही थी। हाथ से कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल उनके पूरे लुक को और रॉयल बना रही थी।
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
इससे पहले विराट अनुष्का के वेडिंग आउटफिट से लेकर ज्वैलरी तक सभी कुछ डिजाइनर सब्यसाची का था। अनुष्का ने पिंक कलर का लहंगा पहना। वहीं, विराट भी लाइट पिंक रंग की शेरवानी में दिखे। अनुष्का और विराट के ये आउटफिट डिजाइनर सब्यासाची के 2016 के समर वेडिंग कलेक्शन में से है।