{"_id":"626dfdd6a222037ea00fc864","slug":"actress-anushka-sharma-birthday-special-photos-of-virat-anushka-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सिखाए खुल्लम-खुल्ला प्यार करने के तरीके, देखें उनकी 10 रोमांटिक तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सिखाए खुल्लम-खुल्ला प्यार करने के तरीके, देखें उनकी 10 रोमांटिक तस्वीरें
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम नगरी अयोध्या में हुआ था। अनुष्का की डेब्यू फिल्म ‘रब ने ना दी जोड़ी’ है, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद अभिनेत्री ने कई हिट फिल्में देकर अपना करियर सफल बनाया।
अनुष्का के करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी सफल है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 2017 में शादी रचाई। दोनों अक्सर फैंस के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आए हैं। आइए आज हम आपको अनुष्का और विराट की ऐसी 10 तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट ने अपनी लविंग वाइफ अनुष्का को पकड़ा हुआ है और दोनों के चेहरे पर मुस्कुराट है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है। दोनों की ये तस्वीर हर कपल को इंस्पायर करती है।
वैलेंटाइन डे के मौके पर भी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए थे। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र था और खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी अच्छे लगे।
साल 2018 में विराट कोहली ने एक तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अनुष्का अपने लविंग हसबैंड को किस करती दिख रही हैं और विराट कोहली सेल्फी ले रहे हैं। फैंस के बीच विराट और अनुष्का की इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह सबसे रोमांटिक तस्वीरों में से एक है, जो क्रिकेटर ने शादी के कुछ समय बाद ही शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ने एक-दूसरे को टाइट गले लगाया हुआ है और इसी वजह से दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा। विराट ग्रे टी-शर्ट पहने हुए हैं और अनुष्का ने पीले रंग का स्वैटर पहना हुआ है। इस तस्वीर को देखकर कोई भी शख्स आसानी से बता सकता है कि विराट और अनुष्का एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।