फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष : ये हैं राधिका मदान की दमदार फिल्में, टीवी के बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में दिखाया अपना दम

Sun, 01 May 2022 12:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Radhika Madan birthday special list of her films like pataakha shiddat available on ott platforms
Radhika Madan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

राधिका मदान धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम बढ़ा रही हैं। साल 2014 में  छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली राधिका कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स पर प्रासारित होने वाले टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से की थी। इसके बाद, राधिका ने विशाल भारद्वाज की फिल्म में अहम भूमिका निभाई, जिससे साल 2018 में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। साल 2020 में आई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में वह तारिका बंसल के किरदार में नजर आईं और इसी ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान भी दिलाई। इसके बाद वह एंथोलॉजी सीरीज 'रे' और 'फील्स लाइक इश्क' के साथ-साथ 'नी जाना' म्यूजिक एल्बम में भी दिखाई दीं। राधिका आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं, तो आज इस मौके पर हमने आपके लिए राधिका मदान की रिलीज हुई फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है।

Radhika Madan birthday special list of her films like pataakha shiddat available on ott platforms
Pataakha

पटाखा (2018)
'पटाखा' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित दो बहनों की कहानी है। चरण सिंह पथिक की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित इस दो बहनों की कहानी में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म राधिका मदान की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने बड़की का किरदार निभाया था। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Radhika Madan birthday special list of her films like pataakha shiddat available on ott platforms
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Social Media

अंग्रेजी मीडियम (2020)
'अंग्रेजी मीडियम' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें इरफान खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। चंपक (इरफान खान), जो राजस्थानी शहर उदयपुर में पैदा हुआ और पला-बढ़ा, अपनी इकलौती बेटी तारिका (राधिका मदान) की परवरिश कर रहा है। लेकिन उसकी बेटी लंदन जाना चाहती है और अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए इरफान खान क्या-क्या करते हैं वहीं फिल्म की कहानी है। राधिका को फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए बहुत सरहाया गया था। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Madan birthday special list of her films like pataakha shiddat available on ott platforms
मर्द को दर्द नहीं होता

मर्द को दर्द नहीं होता (2018)
'मर्द को दर्द नहीं होता' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे विश्व स्तर पर 'द मैन हू फील्स नो पेन' के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म में अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर, जिमित त्रिवेदी और प्रतीक परमार मुख्य भूमिकाओं में थे। इसकी कहानी सूरज नाम के एक लड़के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बीमारी से पीड़ित है। उसे दर्द नहीं होता है। सुप्री (राधिका मदान), सूरज की बचपन की प्रेमिका है और वही उसका साथ देती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Radhika Madan birthday special list of her films like pataakha shiddat available on ott platforms
शिद्दत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिद्दत: द जर्नी बियॉन्ड लव (2021)
'शिद्दत' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी कौशल, राधिका मदान, मोहित रैना और डायना पेंटी ने अभिनय किया है। कहानी में एक युवा प्रेमी को दर्शाया गया है, जो बड़ी दृढ़ता के साथ,अपने प्यार को पाने के लिए अपना पूरा जीवन ही बदल लेता है। फिल्म की शूटिंग कई अलग-अलग देशों में की गई है। कार्तिका सिंघानिया की भूमिका राधिका मदन ने निभाई है, और उनके प्रेमी के रूप में सनी कौशल नजर आए हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed