{"_id":"5f3509db8ebc3e4ad712413c","slug":"actress-bidita-bag-salutes-corona-warriors-through-her-film-based-on-pandemic-events","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री बिदिता बाग ने किया कोरोना वॉरियर्स को सलाम, इस स्वतंत्रता दिवस पर दिया यह संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री बिदिता बाग ने किया कोरोना वॉरियर्स को सलाम, इस स्वतंत्रता दिवस पर दिया यह संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री बिदिता बाग बहुत रचनात्मक हैं, यह तो उनकी फिल्मों में उनके अभिनय से ही झलकता है। अब उन्होंने एक रचनात्मकता संकट की इस घड़ी में भी दिखाई है। दरअसल, समस्त राष्ट्र इस समय कोरोना वायरस नाम की महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में बिदिता ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के जरिए वह कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कर रही हैं, साथ ही वह आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर यह संदेश देना चाहती हैं कि इस महामारी से लड़ना भी किसी स्वतंत्रता पाने से कम नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बाबूमोशाय बंदूकबाज' और 'द शोले गर्ल' जैसी फिल्मों से मशहूर हो चुकीं बिदिता के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में मनुष्य को लॉकडाउन की अलग-अलग स्थितियों में दर्शाया गया है। खास बात यह है कि हर एक स्थिति में खुद बिदिता ही दिखाई देती हैं। वीडियो के दौरान एक कविता भी सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ बिदिता ने एक कैप्शन में लिखा, 'एक महामारी। एक लॉकडाउन। जिसने पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। मानवता के ऊपर यह एक बहुत बड़ा संकट है। लोगों को इस समय महसूस हो रहा है जैसे वह पिंजरे में कैद हैं। भौतिक से लोग अब वर्चुअल हो चले हैं। हर तरफ अनिश्चितता फैली हुई है। आशाएं दम तोड़ रही हैं। फिर भी, इन चुनौतियों से लड़ने के लिए भी कुछ हीरो सामने आते हैं। मनुष्य हर स्थिति में ढलना जानता है। यही कारण है कि वह आत्मनिर्भर होकर हर परेशानी को गच्चा देता है।'
4 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीडियो के बारे में फोटोग्राफर सोमसुभ्रो सरकार ने कहा, 'लॉकडाउन के इस दौरान लोगों में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक तौर पर काफी बदलाव आए हैं। इन्हीं बदलावों ने ही मुझे इस वीडियो को बनाने का विचार दिया। इस विचार को मैंने जब बिदिता को बताया तो उन्होंने इसको एक बनावट देने में मेरी पूरी मदद की।'
विज्ञापन
5 of 5
बिदिता बाग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीडियो में बोली गई कविता के शब्द भी बहुत ताकतवर हैं। इसको लिखने वाली रचिता इस बारे में कहती हैं, 'इस समय हम युद्ध जैसी स्थिति में रह रहे हैं। यह युद्ध कोरोना के विरुद्ध है। यह ऐसा समय है जब हम मौत का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही हम ऐसी कई कहानियां देख रहे हैं जो हमें इस कठिन समय में भी प्रेरणा दे रही हैं। आज समस्त मानवता एक साथ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X