सब्सक्राइब करें

करीना और सैफ ने किया घर में नए मेहमान के आने का एलान, पटौदी खानदान में फिर गूंजने जा रहीं किलकारियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 13 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
-kareena kapoor khan: Kareena Kapoor and Saif Ali Khan are expecting second child
kareena kapoor khan: करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर अव्वल नंबर अभिनेता आमिर खान की हड़बड़ी का राज खुल गया है। दरअसल फिल्म की हीरोइन करीना कपूर मां बनने वाली हैं और वह चाहती हैं कि जल्द से जल्द फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लें। करीना और सैफ ने घर में एक नए मेहमान के आने की पुष्टि भी कर दी है।

Trending Videos
-kareena kapoor khan: Kareena Kapoor and Saif Ali Khan are expecting second child
करीना और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मंगलवार को भले संजय दत्त को कैंसर होने की खबरों ने सबका दिल दुखी कर दिया हो लेकिन बुधवार की सुबह मान्यता के सकारात्मक संदेश ने ये दुख कम किया। संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क 2’ के ट्रेलर को भी ट्रेड और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इंडस्ट्री की ही एक लॉबी ने फिल्म के ट्रेलर को नीचा दिखाने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन शाम तक फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर दिन में सर्च किए गए की वर्ड्स में सबसे ऊपर चला गया। और शाम को ही आई करीना कपूर खान के घर से ये गुड न्यूज।

विज्ञापन
विज्ञापन
-kareena kapoor khan: Kareena Kapoor and Saif Ali Khan are expecting second child
करीना और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’ 

-kareena kapoor khan: Kareena Kapoor and Saif Ali Khan are expecting second child
करीना और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के उम्मीद से होने की खबर कपूर खानदान को पहले ही लग चुकी है और इस बात को वह अपनी मां और परिवार के करीबी सदस्यों के साथ रक्षा बंधन के दौरान ही साझा कर चुकी थीं। करीना कपूर और सैफ अली खान पहले सिने दंपति हैं जिन्होंने कोराना काल में घर में नन्हें मेहमान के उम्मीद की सूचना साझा की है। 

विज्ञापन
-kareena kapoor khan: Kareena Kapoor and Saif Ali Khan are expecting second child
करीना और सैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान और करीना इस लॉकडाउन में अपनी तमाम तस्वीरें अपने बेटे तैमूर के साथ साझा करते रहे हैं। सैफ ने एक अंग्रेजी फिल्म पत्रिका के कवर और एक खास फीचर के लिए भी हाल ही में फोटोग्राफी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed