बाउमा और द शोले गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों की अभिनेत्री बिदिता बाग ने एक बलात्कार विरोधी अभियान शुरू किया है। अपने नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ बिदिता ने महिलाओं की सहमति के महत्व पर जोर दिया है। वह कहती हैं कि एक सामाजिक प्राणी के तौर पर हमें यह समझना बहुत जरूरी है कि सहमति और पसंद हर महिला का जन्मसिद्ध अधिकार है।
इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने शुरू किया अनोखा बलात्कार विरोधी अभियान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हीरोइन रहीं बिदिता ने महिलाओं से आग्रह किया है कि सहमति को फैशन में तब तक लाया जाए जब तक कि यह एक ऐसा रूप न हो जिसे हम अगले दशक में प्रचलित करना चाहते हैं। आइए हम अपने पुरुषों को सिखाएं कि महिलाओं के शरीर और पसंदों का सम्मान कैसे करें। वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर बहुत ही प्रासंगिक और मजबूत तरीके से निंदा करती हैं। वह कहती हैं, 'बलात्कार बहुत ही गलत है, जिसके लिए हमें और हमारे समुदाय को शिक्षित करने की आवश्यकता है।
A post shared by Bidita Bag | बिदिता बाग (@biditabag) on
सहमति और पसंद इस दुनिया में हर महिला का जन्म सिद्ध अधिकार है। यह भोजन और आश्रय के जैसी ही एक बुनियादी जरूरत है। हम उपयोग और दुरुपयोग करने वाली मशीन नहीं हैं। हम भी इंसान हैं। बिदिता ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह हाथ में कुछ पोस्टर पकड़े नजर आ रही हैं। उन्होंने फटे कपड़े पहन रखे हैं और जोकि खून से सने हुए हैं। वह इस वीडियो से संदेश देना चाहती हैं कि महिलाओं की सहमति और उनकी पसंद का आदर करें।
A post shared by Bidita Bag | बिदिता बाग (@biditabag) on
वहीं एक संदेश महिलाओं के लिए भी है कि अपनी सहमति को दृढ़ता से लागू करें। यह उनका मौलिक अधिकार है। बिदिता पूर्वी भारतीय भाषाओं जैसे, बंगाली, आसामी, ओड़िया के साथ हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। गोवा में पिछले महीने हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी उनकी फिल्में प्रदर्शित की गईं थीं।