{"_id":"5c9e1f99bdec2213eb738409","slug":"actress-devika-rani-birth-anniversary-special-untold-truth-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की फिल्म के हीरो के साथ भाग गईं थीं ये एक्ट्रेस, चुंबन सीन से हिल गया था बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति की फिल्म के हीरो के साथ भाग गईं थीं ये एक्ट्रेस, चुंबन सीन से हिल गया था बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
देविका रानी
भारतीय सिनेमा जगत की पहली ड्रीम गर्ल और पहली अभिनेत्री…यानी देविका रानी। देविका रानी ने अपनी दिलकश अदाओं और अभिनय से सभी को कायल किया था। 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में जन्मीं देविका रानी सिने जगत की हिट एक्ट्रेस थीं… और उन्होंने ये मुकाम काफी संघर्ष के बाद हासिल किया था। देविका रानी की जिंदगी का सफर विवादों के समंदर में अक्सर गोते खाता था.....9 साल की उम्र में देविका को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया, पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका भारत इस निश्चय के साथ लौटीं कि वो अपना करियर फिल्मों में ही बनाएंगी, लेकिन परिवार की तरफ से उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।
Trending Videos
देविका रानी
देविका के पिता कर्नल एमएन चौधरी एक समृद्ध बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते थे। देविका रानी ने जिस दौर में फिल्मों में काम करने का फैसला किया उस दौर में महिलाओं का घर से निकलना भी अच्छा नहीं समझा जाता था… लेकिन इसके बावजूद देविका रानी ने सभी बंदिशों को तोड़ते हुए फिल्मों में एंट्री की। देविका जब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटीं तो इसी बीच उनकी मुलाकात प्रसिद्ध निर्माता हिमांशु राय से हुई। हिमांशु देविका की खूबसूरती के इतने कायल हो गए कि उन्होंने साल 1933 में आई फिल्म 'कर्म' देविका को ऑफर कर दी। इस प्रस्ताव को देविका ने भी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देविका रानी
फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही थे। ये किसी भारतीय द्वारा बनाई गई ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें इंग्लिश में भी काफी डायलॉग बोले गए। अपनी इस फिल्म से देविका ने हिंदी सिनेमा में सनसनी मचा दी थी। दरअसल, देविका ने फिल्म में 4 मिनट तक का लंबा किस सीन दिया। यह उस समय की हिंदी फिल्मों का सबसे लंबा किस सीन था। इस सीन के बाद देविका रानी की हर जगह आलोचना हुई और फिल्म को बैन कर दिया गया। इसके बाद हिमांशु ने देविका से शादी कर ली।
देविका रानी
साल 1936 में आई फिल्म 'जीवन नैया' ने देविका और हिमांशु राय की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया था। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान देविका रानी और फिल्म के हीरो नजमुल हुसैन गायब हो गए। फिल्म की शूटिंग रुकी और हीरो-हीरोइन की तलाश शुरू हुई। आखिर में दोनों कोलकाता में मिले। बाद में पता चला कि देविका अपने पति हिमांशु को छोड़कर नजमुल के साथ शादी करना चाहती थीं। इसलिए उनके साथ चली गई थीं…बाद में उन्हें काफी खोजबीन के बाद वापस लाया गया… जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई…फिल्म की हिरोइन तो देविका ही रहीं लेकिन नजमुल को फिल्म से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
देविका रानी और अशोक कुमार
फिल्म जीवन नैया से नजमुल को बाहर किए जाने के बाद फिल्म में अशोक कुमार की एंट्री हुई…इस तरह देविका के अफेयर के चलते बॉलीवुड को अशोक कुमार मिले। साल 1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’ में देविका रानी ने एक दलित लड़की का दर्द बड़े पर्दे पर बखूबी उकेरा। एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ देविका रानी एक बेहतरीन गायका भी थीं। ‘अछूत कन्या’ का एक गाना खुद देविका ने गाया। इस फिल्म के बाद देविका रानी को 'फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन स्क्रीन' की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय भी देविका रानी को ही जाता है।
